जिला विकास समन्वय की बैठक में नलकूपों में कनेक्शन का मुद्दा उठा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हमीरपुरफोटो नंबर 15- जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि अधिकारी। हमीरपुर। सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को

हमीरपुर। सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ.कलाम सभागार में हुई। बैठक में भारत सरकार जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की जारी गाइड लाइन्स 2022 एवं समय-समय पर निर्गत भारत सरकार के पत्रों द्वारा जारी योजनाओं की बैठक में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से नलकूपों के विद्युत कनेक्शन एवं ग्राम पंचायतों में शवदाह गृह में शिलापट्ट लगाने, नमामि गंगे के तहत गांवों में बिछाई गई पाइप पेयजल योजनांतर्गत घरों में विधायक एवं प्रमुखों द्वारा सभी घरों में पानी पहुंचाने की चर्चा की गई।
बैठक में सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिपंअ जयंती राजपूत, डीएम अभिषेक गोयल, एसपी मृगांक शेखर पाठक सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


