सवर्ण संगठनों की बैठक, 23 को होगा पैदल मार्च
मुजफ्फरनगर में सवर्ण समाज के संगठनों की बैठक में यूजीसी के रोलबैक, एससी/एसटी प्रावधानों की वापसी और आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की गई। 23 सितंबर को जिले में पैदल मार्च किया जाएगा। आयोजकों ने लोगों को जागरूक करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का भी निर्णय लिया।

मुजफ्फरनग। नवीन मंडी स्थित गुड़ मंडी में सवर्ण समाज के संगठनों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल ने की। बैठक में यूजीसी को रोलबैक करने, एससी/एसटी संबंधी प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था को जातिगत के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने की तीन प्रमुख मांग उठाई। इन मांगों को लोकतांत्रिक ढंग से सरकार तक पहुंचाने के लिए आगामी 23 सितंबर बुधवार को प्रातः 10 बजे टाउन हाल से एक व्यापक पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगा, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शार्ट नोटिस के कारण आज कई संगठन नहीं पहुंच पाए थे, इसलिए अब गांव-गांव और शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस आंदोलन से जोड़ा जाएगा।
इस दौरान संजय मिश्रा, तरुण मित्तल, विजय प्रताप सिंह, अमित जैन और संजीव तोमर, श्रीकृष्ण गोपाल मित्तल, विजय, भानु प्रताप सिंह, अभिषेक तोमर, संजीव तोमर, अशोक सिंह एड. आदि अनेक लोग शामिल रहे।


