दरौली बीआरसी में हेडमास्टर की हुई बैठक, दिए गए निर्देश

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

दरौली। बीआरसी में प्रधानाध्यापकों की बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए निर्देश दिए गए। सभी विद्यालयों के छात्रों के लिए एक राष्ट्र, एक छात्र आईडी को जल्दी जेनरेट करने तथा डेटा अपडेट करने के सख्त निर्देश भी दिए गए।

 दरौली बीआरसी में हेडमास्टर की हुई बैठक, दिए गए निर्देश

दरौली। बीआरसी में शनिवार को प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए निर्देश दिया गया।

बैठक में चर्चा के मुख्य मुद्दे

बैठक में सभी विद्यालयों के नामांकित छात्रों का एक राष्ट्र, एक छात्र आईडी आपार आईडो को जल्द से जल्द जेनरेट करने और यू-डायस पोर्टल पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट करने के सख्त निर्देश दिए गए। वहीं एफएलए के लिए चिन्हित बच्चों को लिए नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं संचालित करने पर जोर दिया गया। प्रतिदिन दो घण्टी भाषा व गणित की कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया गया। वहीं विद्यालय परिसर को तम्बाकू व नशा मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए हेडमास्टर को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया।

संबंधित निर्देश और भूमिकाएं

साथ हीं ई शिक्षाकोश में सभी शिक्षकों का डेटा जांच कर त्रुटि होने पर डीपीओ स्थापना कार्यालय में आवेदन देनेवक निर्देश दिया गया। उधर विद्यालयों में भुगतान को ले मेकर, चेकर, अप्रूवर और ऑफिस एडमिन की जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रखंड स्तर पर बीआरसी के माध्यम से विद्यालयों से जुड़े दावों को तैयार करने और उनकी जांच की प्रक्रिया संचालित होगी। लेखा सहायक सह डाटा इंट्री ऑपरेटर, एचएम व संबंधित अधिकारियों की भूमिका भी निर्धारित की गई है। मौके पर विकाश दीक्षित, रामकेश्वर तिवारी, कौशल किशोर ठाकुर, राजीव कुमार, वीरेश राय, गुड्डू सिंह, विनय सिंह थे।

सामान्य प्रश्न

✦बैठक में मुख्य मुद्दे क्या थे?−
बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए निर्देश दिए गए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदरौली बीआरसी में हेडमास्टर की हुई बैठक, दिए गए निर्देश