विवि में परीक्षा पर्षद की बैठक में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
दुमका, प्रतिनिधि।विवि में परीक्षा पर्षद की बैठक में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरीविवि में परीक्षा पर्षद की बैठक में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरीविवि म

विवि में परीक्षा पर्षद की बैठक में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी दुमका, प्रतिनिधि।
सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में परीक्षा पर्षद की बैठक कुलपति डॉ. कुनूल कंडीर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध से जुड़े कई मामलों पर चर्चा कर समाधान किया गया।
बैठक के मुख्य बिंदु
बैठक में मधुस्थली महाविद्यालय के बीएड के चार परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम पर विचार कर अनुमोदन किया गया और इससे जुड़े दिशा-निर्देश में जरूरी बदलाव को भी मंजूरी दी गई। परीक्षा परिणाम प्रकाशित होने के बाद आंतरिक अंक भेजने में हुई देरी को पर्षद ने गंभीरता से लिया। इस पर तीव्र नाराजगी जताते हुए निर्णय लिया गया कि जिन शिक्षकों की लापरवाही से अंक भेजने में विलंब हुआ है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। परीक्षा की पवित्रता और गोपनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से पर्षद ने दो स्थायी और आठ नियमित सारणीयक के चयन का अनुमोदन किया।
नए प्रावधान और शुल्क ढांचे पर चर्चा
बैठक में बताया गया कि नए परिनियम के प्रावधानों के तहत परीक्षा पर्षद को अब परीक्षा एवं मूल्यांकन पर्षद के नाम से पुनर्गठित किया गया है। वहीं आयुर्विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रम के शुल्क ढांचे और मानदेय पर भी चर्चा हुई और प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए कुलपति के पास भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक की शुरुआत में परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा ने स्वागत भाषण दिया और अंत में परीक्षा विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. इंद्रनील मंडल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संकाय अध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार गुप्ता, डॉ. विजय कुमार, डॉ. निलेश कुमार, डॉ. आरकेएस चौधरी, डॉ. खिरोधर प्रसाद यादव, डॉ. मेरी मार्गरेट टुडू, डॉ. पूनम हेम्ब्रम, डॉ. ज्योत्सना बा, कुलानुशासक डॉ. राजीव कुमार, कुलसचिव डॉ. अब्दुस सत्तार, वित्त पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, परीक्षा विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. इंद्रनील मंडल, शोध विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. अनिता चक्रवर्ती, फूलो-झानो आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. ए. करमाली और परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा, बाहरी सदस्य के रूप में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के डॉ. हेमशंकर चौधरी और सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची के डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ऑनलाइन जुड़े थे।
फोटो संख्या-45-विश्वविद्यालय में परीक्षा पर्षद की बैठक करतीं कुलपति डॉ. कुनूल कंडीर व अन्य


