पैक्स अध्यक्षों का बनेगा डिजिटल डाटा
साहेबगंज में दी मुजफ्फरपुर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक की शाखा में छह ई पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें केवाईसी प्रक्रिया के तहत सदस्यों का डिजिटल डाटा तैयार किया जाएगा, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सके। बैठक में नाबार्ड के अधिकारियों और अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

साहेबगंज। दी मुजफ्फरपुर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की साहेबगंज शाखा में सोमवार को छह ई पैक्स के पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई। बीसीओ राकेश कुमार ने बताया कि नवचयनित छह ई पैक्सों में राजेपुर, विसुनपुर कल्याण, वसंतपुर चैनपुर, पकड़ी बसारत, रूपछपरा तथा हुस्सेपुर रत्ती शामिल हैं, इन छह ई पैक्सों का केवाईसी किया गया है, जिसका डिजिटल डाटा तैयार हो रहा है। इसके माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं से पैक्सों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवाईसी का मुख्य उद्देश्य पैक्स सदस्यों का सही डिजिटल डाटा बेस तैयार करना है, इससे सदस्यों की पहचान और आधारभूत विवरण को ई पैक्स सॉफ्टवेयर में अप टू डेट किया जा सके।
बैठक में नाबार्ड के एजाज हुसैन, शाखा प्रबंधक संजीव कुमार, पैक्स अध्यक्ष नंदकिशोर भगत, लखेंद्र भगत, वीरेंद्र कुमार, सविता कुमारी, बिट्टू कुमार यादव शामिल थे।


