हाथियों के आवागमन को रोकने को लेकर निगरानी
मसूरी के वन प्रभाग में जंगली हाथियों के आवागमन में वृद्धि और फसलों को हो रहे नुकसान की रोकथाम के लिए उप वन संरक्षक ने बैठक की। बैठक में हाथियों के कोरिडोर क्षेत्रों में समस्या का समाधान तलाशने के लिए योजना बनाई गई। क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया और क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है।

मसूरी। संवाददाता मसूरी वन प्रभाग के रायपुर व मसूरी रेंज के अंतर्गत सौड़ा सरोली, भोपालपानी, केशरवाला, मालदेवता आदि क्षेत्रों में जंगली हाथियों के आवागमन बढ़ने व फसलों को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ उप वन संरक्षक ने बैठक ली।बैठक में चिन्हित किए गये स्थलों के हाथी कोरिडोर क्षेत्र में हाथियों का आवागमन बढ़ गया है, जिसके कारण जंगलों से लगे क्षेत्रों में हाथियों द्वारा ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उप वन संरक्षक डीपी बलूनी ने क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समस्या से निपटने के लिए रूपरेखा तैयार की। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।
हाथी प्रभावित क्षेत्रों के लिए क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है निगरानी उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश प्रसाद नौडियाल देहरादून, मसूरी वन प्रभाग, वन क्षेत्राधिकारी रायपुर रेंज हरीश गैरोला द्वारा की जा रही है। सोलर फेन्सिंग मरम्मत की जा रही है। क्षेत्रवासियों के सांथ संवाद स्थापित कर जागरूकता किया जा रहा है।


