बेगूसराय में श्रीहंस भक्तिधाम आश्रम, मानव उत्थान सेवा समिति में सत्संग सम्पन्न बेगूसराय में श्रीहंस भक्तिधाम आश्रम, मानव उत्थान सेवा समिति
मानव उत्थान सेवा समिति के श्रीहंस भक्तिधाम आश्रम में शाखा कार्यकर्ता गठन के लिए बैठक हुई। आश्रम प्रभारी संगीता बाई ने सभी को सेवा का दायित्व निभाने की प्रेरणा दी। भाजपा नेता अरमेन्द्र कुमार अमर ने प्रेरणादायक सत्संग विचार प्रस्तुत किए। 29 जुलाई 2026 को गुरु पूजा महोत्सव के आयोजन की जानकारी दी गई।

मानव उत्थान सेवा समिति के श्रीहंस भक्तिधाम आश्रम में शाखा कार्यकर्ता गठन के लिए बैठक हुई।आश्रम प्रभारी संगीता बाई ने अध्यक्षता की। इसमें कठरिया, मंझौल, बखरी, बगरस, नागदह, डुमरी, राजापुर, कोरिया, रहुआ, बागवन आदि शाखाओं से कार्यकर्तागण, मानव सेवादल के अधिकारी एवं सदस्य तथा गणमान्य प्रेमी-भक्त उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य
महात्मा संगीता बाई ने कहा कि जिस-जिस को सेवा का दायित्व सौंपा गया है, वे सभी उसे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाएँ। सत्संग में पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता अरमेन्द्र कुमार अमर का आगमन हुआ। उनका स्वागत बेगूसराय जिला प्रधान भोला ठाकुर ने अंगवस्त्र भेंट कर किया। अरमेन्द्र कुमार अमर ने प्रेरणादायक सत्संग विचार प्रस्तुत किए। प्रेस प्रवक्ता जोगेंद्र साह ने बताया कि पूज्य महात्मा संगीता बाई ने श्रीरामचरितमानस का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्संग के प्रभाव से दुष्ट और अज्ञानी व्यक्ति भी सुधर जाते हैं, जैसे पारस पत्थर के स्पर्श से लोहा स्वर्ण के समान मूल्यवान हो जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सत्संग से प्रेम करना चाहिए तथा समय निकालकर सत्संग का श्रवण अवश्य करना चाहिए।
गुरु पूजा महोत्सव की जानकारी
उन्होंने कहा कि महात्मा संगीता बाई ने जानकारी दी कि 29 जुलाई 2026 को गुरु पूजा महोत्सव का आयोजन सामुदायिक भवन, मिलन चौक, बेगूसराय में हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित सादर उपस्थित होने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी जानकारी कि 12 जुलाई 2026 को परमपूज्य इष्ट सद्गुरुदेव सतपाल जी महाराज का पावन पदार्पण कोलकाता में होने जा रहा है। अतः सभी श्रद्धालु वहाँ पहुँचकर दर्शन, सत्संग एवं प्रवचन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।


