लॉ कोर्स की दूसरी मेरिट पांच को, प्रवेश 7-8 को
मेरठ। चौ.चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी और एलएलबी पाठ्यक्रमों में दूसरी मेरिट पांच सितंबर की शाम को जारी होगी। प्रथम मेरिट ने बुधवार शाम तक 79,941 छात्र प्रवेश पूर्ण किए। छात्रों को सात और आठ सितंबर को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

मेरठ। चौ.चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी और एलएलबी पाठ्यक्रमों में दूसरी मेरिट पांच सितंबर की शाम को जारी होगी। पहली मेरिट से विवि में बुधवार शाम तक 79,941 हजार प्रवेश पूरे हो गए। लॉ पाठ्यक्रमों में दूसरी मेरिट से सात एवं आठ सितंबर को प्रवेश होंगे। यूजी-पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में इसी दौरान छह सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण भी जारी रहेंगे। पंजीकरण के बाद प्रस्तावित मेरिट से प्रवेश का आंकड़ा एक लाख के पार जाने की उम्मीद है। हालांकि, सीटों के सापेक्ष विवि में प्रवेश की स्थिति 50 फीसदी के आसपास रहेगी। विवि के अनुसार पांच सितंबर की शाम को कैंपस के विभाग मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को शुल्क जमा करने का लिंक भेजेंगे जबकि कॉलेज छात्रों को ऑफर लेटर जारी करेंगे। छात्र फीस जमा करके और ऑफर लेटर स्वीकारने के बाद सात एवं आठ सितंबर को संबंधित विभाग एवं कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे。
अगले हफ्ते तक सेमेस्टर फॉर्म ऑनलाइन की तैयारी
विवि कैंपस-कॉलेजों में प्रथम सेमेस्टर को छोड़ अन्य सभी विषम सेमेस्टर और स्पेशल बैक परीक्षा फॉर्म अगले हफ्ते तक ऑनलाइन होने की उम्मीद है। विवि ने विषम सेमेस्टर के फॉर्म और परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विवि में नवंबर के दूसरे हफ्ते में तृतीय, पंचम, सप्तम सेमेस्टर के पेपर प्रस्तावित हैं। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर के आखिरी से जनवरी मध्य तक कराई जा सकती हैं। विवि के अनुसार जल्द ही विषम सेमेस्टर के फॉर्म का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। छात्र विवि वेबसाइट के संपर्क में रहें।
विवि ने जारी किए परिणाम
विवि ने बीएससी कृषि ऑनर्स चतुर्थ-षष्टम सेमेस्टर, बीए, बीएससी एवं बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के विभिन्न कॉलेजों के रुके हुए परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र आज से विवि वेबसाइट पर यह परिणाम देख सकते हैं。


