डीआईजी की सख्ती मेरठ रेंज में 67 नई हिस्ट्रीशीट, अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ रेंज में जून महीने में 6 हजार से अधिक हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। 67 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई और 773 जेल में पाए गए। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी को नियमित सत्यापन करने और रिकॉर्ड अद्यतन करने का निर्देश दिया गया है।

डीआईजी की सख्ती मेरठ रेंज में 67 नई हिस्ट्रीशीट, अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

मेरठ रेंज में सक्रिय अपराधियों की निगरानी और निरोधात्मक कार्रवाई को तेज करते हुए जून माह में 6 हजार से ज्यादा हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 67 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई, जबकि 773 हिस्ट्रीशीटर जेल में निरुद्ध मिले। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और उप निरीक्षक स्तर से नियमित सत्यापन के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में डीआईजी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक थाना प्रभारी हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन कर रिकॉर्ड अद्यतन रखें। क्षेत्राधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्तर से रैंडम जांच कर डाटा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा एडिशनल एसपी को नोडल अधिकारी बनाकर 10 या उससे अधिक मुकदमों वाले अपराधियों की हिस्ट्रीशीट अनिवार्य रूप से खोलने तथा सात या उससे अधिक मुकदमों वाले अपराधियों का चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।