एमपीजीएस की बास्केटबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल, शास्त्री नगर की बास्केटबॉल टीम ने चौथी एसकेके मेमोरियल नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट में चैंपियनशिप जीती। टीम ने इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल को 64-37 से और अन्य टीमों को भी हराया। प्रिया राणा को 'बेस्ट डिफेंडर ट्रॉफी' और अंशिका शर्मा को 'बेस्ट स्कोरर ट्रॉफी' से सम्मानित किया गया।

एमपीजीएस की बास्केटबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन

हाल ही में सीबीएसई राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उपविजेता का गौरव हासिल करने वाली मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल, शास्त्री नगर की बास्केटबॉल टीम ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल देहरादून की ओर से 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित चौथी एसकेके मेमोरियल नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट में देश भर की शीर्ष 10 विद्यालयों की टीमों को पछाड़ते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। टीम ने इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल को 49-43 से, द टन्सब्रिज स्कूल को 48-08 से, ज्ञानंदा स्कूल को 51-13 से और यूनिसन वर्ल्ड स्कूल को 53-15 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

इसके बाद सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले में टीम ने द एशियन स्कूल को 69-52 के स्कोर से हराया। फाइनल मुकाबले में मेजबान इकोल ग्लोबल इंटर नेशनल गर्ल्स स्कूल को 64-37 के भारी अंतर से हराकर विजय हासिल की।इस सफलता के साथ-साथ प्रिया राणा को 'बेस्ट डिफेंडर ट्रॉफी' से सम्मानित किया गया, जबकि अंशिका शर्मा ने अपने प्रदर्शन से 'बेस्ट स्कोरर ट्रॉफी' अपने नाम की। प्रधानाचार्या सपना आहुजा ने टीम, कोच ओमकार सिंह को हार्दिक बधाई दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएमपीजीएस की बास्केटबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन