नीला ड्रम केस : मुस्कान-साहिल की वकील ने मुकदमे को किया चैलेंज

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ में सौरभ राजपूत हत्या मामले में बचाव पक्ष ने एफआईआर को चैलेंज किया है। अधिवक्ता रेखा जैन ने कहा कि वीडियो प्रूफ और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य नहीं हैं। 2025 में सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर हत्या का आरोप है। मामले की सुनवाई जिला जज की कोर्ट में जारी है।

नीला ड्रम केस : मुस्कान-साहिल की वकील ने मुकदमे को किया चैलेंज

मेरठ। नीला ड्रम केस यानी सौरभ राजपूत हत्याकांड में गुरुवार को बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रेखा जैन ने बहस की। इस दौरान उन्होंने हत्या की एफआईआर को चैलेंज किया और बताया कि एफआईआर गलत की गई है। बताया कि घटनास्थल की वीडियोग्राफी नहीं की गई। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास नहीं हैं। ऐसे में केवल बयानों के आधार पर ही साहिल और मुस्कान को हत्यारोपी दिखाया जा रहा है। ब्रह्मपुरी निवासी मर्चेन्ट नेवी के अफसर सौरभ राजपूत की घर के अंदर ही पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर 3 मार्च 2025 की रात को हत्या कर दी थी।

आरोपियों ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर सौरभ को बेहोश किया और सीने में चाकू घोंप दिया था। इसके बाद लाश को बाथरूम में ले जाकर सिर को धड़ से काटकर अलग कर दिया। दोनों हाथ की कलाई भी काट ली गई थी। बाद में नीले ड्रम में लाश और कटे हुए शरीर के हिस्सों को डालकर सीमेंट से जमा दिया था। फिलहाल इस मामले में जिला जज अरविंद मिश्रा की कोर्ट में सुनवाई हो रही है। अभियोजन पक्ष से डीजीसी केके चौबे ने 22 गवाह न्यायालय में पेश कर अपनी बहस पूरी की है। वहीं, आरोपी पक्ष की ओर से सरकार द्वारा नियुक्त अधिवक्ता रेखा जैन ने बचाव में दो गवाह पेश कर अपनी बहस की। गुरुवार को अधिवक्ता रेखा जैन ने कोर्ट को बताया कि बरामदगी की वीडियोग्राफी नहीं करायी गयी थी और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के समय कोई पब्लिक का गवाह मौजूद नहीं था। बताया कि पुलिस के पास कोई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य या सीसीटीवी फुटेज भी नहीं है। इस मामले में अब शुक्रवार को बहस होगी।

Vinay Sharma

लेखक के बारे में

Vinay Sharma

शॉर्ट बायो :

विनय शर्मा बीते 16 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में वेस्ट यूपी में क्राइम बीट संभाल रहे हैं। वह मेरठ में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव :

विनय शर्मा प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित नाम हैं और पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान की मेरठ यूनिट में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान में वर्ष 2016 से लगातार कार्यरत हैं और अपराध की बड़ी घटनाओं की कवरेज में मजबूत पकड़ रखते हैं।


कॅरियर का सफर :

विनय शर्मा ने अपना कॅरियर वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से शुरू किया। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को समझा। वर्ष 2016 में हिन्दुस्तान मीडिया से जुड़े और वेस्ट यूपी में काम शुरू किया। फिलहाल में वेस्ट यूपी में क्राइम संभाल रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

ग्रेजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद दैनिक जागरण में ज्वाइन किया। क्राइम की घटनाओं की कवरेज के साथ ही साफ्ट स्टोरी कवरेज भी कर रहे हैं।


विजन

अपराध और आतंकी घटनाओं की कवरेज में विनय शर्मा को गहरी समझ है। इन्होंने कई बड़े प्रकरण में एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें दी हैं। साथ ही कई बड़े मामलों में कवरेज भी दी है। विनय शर्मा का लक्ष्य है कि प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए।


विशेषज्ञता

अपराध, एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, सीबीआई और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड समेत जेल बीट कवरेज।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।