उपायुक्त को मांग पत्र सौंपने का निर्णय

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर में बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 सितंबर को उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा जाएगा। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार नियुक्ति प्रक्रिया में देरी से बेरोजगारों में असंतोष बढ़ रहा है।

उपायुक्त को मांग पत्र सौंपने का निर्णय

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की समीक्षा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नौ सितंबर को नियुक्ति की मांग को लेकर उपायुक्त को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक रविवार को कचहरी परिसर में जिलाध्यक्ष उदय राम की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं होन से बेरोजगारों में असंतोष व्याप्त है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पलामू में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने छह माह में नियुक्ति करने का आदेश दिया था।

लेकिन अभी तक किसी तरह का कोई अमल नहीं किया गया। बैठक में कृष्णा राम, जयपाल मोची, संजय मिस्त्री, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे, प्रेम कुमार आदि उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउपायुक्त को मांग पत्र सौंपने का निर्णय