राष्ट्रीय सम्मेलन में एमएलएन के डॉ. बागीश को मिला अवॉर्ड
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजमोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के छात्र डॉ. वागीश बरनवाल को नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट केस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में 400 केस स्टडी प्रस्तुत की गई थीं। विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसपी मिश्र को भी उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र मिला।

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डीएम तृतीय वर्ष के छात्र डॉ. वागीश बरनवाल को नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट केस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन 13 से 14 जून को आयोजित किया गया था। सम्मेलन में 400 केस स्टडी प्रस्तुत की गयी थी। साथ ही गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष व हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. एसपी मिश्र को उत्कृष्ट केस के सफल मार्गदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. मिश्र ने कहा कि यह सफलता डॉक्टरों को चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


