रायपुर में तीन दिनी शिविर शुरू, पहले दिन 491 मरीजों का उपचार
फोटो देहरादून। सेवा सप्ताह के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर में सोमवार से

फोटो देहरादून। सेवा सप्ताह के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर में सोमवार से तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू हो गया। शिविर का उद्घाटन रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने फीता काटकर किया। शिविर के पहले दिन विभिन्न विशेषज्ञों ने 491 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण और उपचार किया। इनमें सबसे अधिक 119 मरीज स्त्री रोग विभाग में पहुंचे। फिजिशियन ने 84, जनरल सर्जन ने 64, अस्थि रोग विशेषज्ञ ने 55, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने 41, बाल रोग विशेषज्ञ ने 38, दंत चिकित्सक ने 27 और ईएनटी विशेषज्ञ ने 21 मरीजों का उपचार किया। 43 लोगों की एनसीडी और 151 की टीबी स्क्रीनिंग की गई।
लैब में 246 पैथोलॉजी जांच, 44 एक्स-रे और 40 अल्ट्रासाउंड किए गए। शिविर में 15 आभा आईडी और 17 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जबकि 45 लाभार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श दिया गया। शिविर 15 जुलाई तक चलेगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निधि रावत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंदू पाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू रावत, फिजिशियन डॉ. प्रवीण पंवार और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक उमेश सिसवाल मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


