दिव्यांग मेडिकल बोर्ड से हटाए गए डॉक्टर लक्ष्मीकांत
हिन्दुस्तान, बरेली
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय ने दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर डॉक्टर लक्ष्मीकांत सक्सेना को मेडिकल बोर्ड से हटा दिया है। प्रशासन की जांच में उनके खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेजी गई। साथ ही, दिल्ली पुलिस ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों के मामले का भी पर्दाफाश किया है, जिसमें बरेली से बनाए गए प्रमाण पत्र शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए गठित मेडिकल बोर्ड से डॉक्टर लक्ष्मीकांत सक्सेना को हटा दिया गया है। उनके खिलाफ प्रशासन ने जांच कराई थी। जांच में उनके विरुद्ध रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। उसके बाद उनको अब मेडिकल बोर्ड से हटा दिया गया है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र का भी मामला पकड़ा है। इस मामले में भी कई प्रमाण पत्र बरेली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से बनाए गए हैं। इसमें बहरेपन के प्रमाण पत्र का सत्यापन भी डॉक्टर लक्ष्मीकांत सक्सेना ने किया है माना जा रहा है कि उनको मेडिकल बोर्ड से हटाने के पीछे यह भी एक प्रमुख वजह है।


