दीक्षांत: 57 मेधावियों को प्रायोजित, 120 को मिलेंगे कुलपति मेडल
22 जुलाई को चौधरी चरण सिंह विवि के 38 वें दीक्षांत समारोह में 181 मेधावियों को पदक एवं प्रमाण पत्र मिलेंगे। नए नियमों के अनुसार इस साल विवि में मेडल कम हुए हैं। काजल को चांसलर मेडल मिलेगा। विभिन्न विषयों में कई छात्रों को प्रायोजित स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जाएगा।

22 जुलाई को प्रस्तावित चौधरी चरण सिंह विवि के 38 वें दीक्षांत समारोह में 181 मेधावियों को पदक एवं प्रमाण पत्र मिलेंगे। विवि ने शुक्रवार को मेडल विजेताओं की सूची जारी कर दी। यदि सूची पर कोई आपत्ति है तो छात्र 12 जुलाई की शाम चार बजे तक सामान्य विभाग में दर्ज करा सकते हैं। विवि उक्त समारोह में 57 मेधावियों को प्रायोजित और 120 छात्र-छात्राओं को कुलपति स्वर्ण पदक देगा। नए नियमों के बाद इस साल विवि में मेडल कम हुए हैं। काजल को मिलेगा चांसलर मेडल
दीक्षांत समारोह की जानकारी
दीक्षांत में 2025 का कुलाधिपति स्वर्ण पदक कैंपस एवं कॉलेजों में पीजी स्तर पर आर्ट फैकल्टी में जाएगा। एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग में काजल को इस साल का चांसलर मेडल दिया जाएगा। डॉ.शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक लॉ फैकल्टी में रहेगा। एलएलएम की छात्रा मुक्ता भारद्वाज को डॉ.शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक मिलेगा। बीएससी कृषि में टॉप-2 मेधावियों के लिए मिलने वाला चौ.चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार वर्णिका शर्मा और रुचि कुमारी को मिलेगा। दोनों की विवि में पहली एवं दूसरी रैंक है। कृषि जैसे विषय में इस बार दोनों पुरस्कार छात्राओं को मिलने जा रहे हैं।
विवि के इन टॉपर को मिलेंगे प्रायोजित स्वर्ण पदक
एमएसएसी फिजिक्स में हादिया जैदी को पुष्पलता स्वर्ण पदक, एमएजेएमसी में गीतांजलि शर्मा को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक, एमए संस्कृत रेगुलर में नीतू पाल को श्रीनिवास स्मृति स्वर्ण पदक, एमए संस्कृत प्राइवेट में अनल को रतिराम शास्त्री साहित्य भंडार स्मृति स्वर्ण पदक, एमएससी सांख्यिकी में शिवानी चौहान को प्रो.बनवारी लाल स्वर्ण पदक, एमकॉम में जानशी को मुरारी लाल माहेश्वरी मेमोरियल स्वर्ण पदक, एलएलबी में निखिल पंवार को दाताराम शिंगल स्वर्ण पदक, बीकॉम में अक्शा को दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया स्वर्ण पदक, एमएससी गृह विज्ञान टैक्सटाइल एंड क्लोथिंग में शिवानी को गिन्नी देवी मोदी स्वर्ण पदक, एमए हिन्दी में इफरा रिजवी को जगदेव शांत स्वतंत्रा संग्राम सेनानी स्वर्ण पदक, बीएससी गृह विज्ञान में सुदीक्षा पंवार को गिन्नी देवी मोदी स्वर्ण पदक, एमएससी गृह विज्ञान में अवलीन कौर को गिन्नी देवी मोदी स्वर्ण पदक, एलएलएम में मुक्ता भारद्वाज को शंकर लाल मैमोरियल स्वर्ण पदक मिलेगा। इन सभी ने विवि में प्रथम स्थान हासिल किया है।
कॉलेजों के टॉपर के प्रायोजित स्वर्ण पदक
कॉलेजों को टॉप करने के लिए एमए समाजशास्त्र में मिताली सिंह को डॉ.राम मनोहर लोहिया स्मृति स्वर्ण पदक, एमए अर्थशास्त्र में नैना को डॉ.राम मनोहर लोहिया स्मृति स्वर्ण पदक, एमएससी भौतिकी में हादिया जैदी को प्रकाशवती दयाल स्वर्ण पदक, एमएससी बॉयोटेक में ईशा बंसल को आरपी चड्ढा मेरिटोरियस स्वर्ण पदक, एमबीबीएस में द्विजा बाली को डॉ.जीपी एल्हेन्स स्वर्ण पदक, बीबीए में अभय कुमार शर्मा को आरपी चड्ढा मेरिटोरयिस स्वर्ण पदक, बीसीए में अलीशा खान के आरपी चड्ढ़ा मेरिटोरियस स्वर्ण पदक, बीटेक में अमन प्रताप सिंह को पंडित मधुसूदन काक स्मृति स्वर्ण पदक, एमए मनोविज्ञान में सुनदश राजी को डॉ.केजी शर्मा स्वर्ण पदक, एमएससी जूलॉजी में कुनाल मलिक को प्रो.कृष्ण अवतार गोयल स्मृति स्वर्ण पदक एवं बीएससी बॉयोटेक में साक्षी को आरपी चड्ढा मेरिटोरियस स्वर्ण पदक दिया जाएगा। कैंपस को टॉप करने वाले 33 मेधावियों को भी प्रायोजित स्वर्ण पदक से पुरस्कृत किया जाएगा।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Praveen Dixitशॉर्ट बायो : प्रवीण दीक्षित पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
प्रवीण दीक्षित भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
कॅरियर का सफर
प्रवीण दीक्षित ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2006 में अमर उजाला अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। अमर उजाला और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में उन्हें शिक्षा, मौसम और पर्यावरण बीट पर काम करने का मौका मिला। 2008 से वे हिन्दुस्तान में लगातार इन बीट को कवर कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी, बीएड के साथ-साथ हिन्दी और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से प्रवीण को विज्ञान, हिन्दी और पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, विशेष रूप से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा पर कमांड के साथ ही इनोवेशन, रिसर्च और डाटा विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।
उच्च शिक्षा और लक्ष्य
उच्च शिक्षा, मौसम और इससे जुड़े रिसर्च के विषयों पर प्रवीण की गहरी समझ है। उच्च शिक्षा में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। प्रवीण का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, शोध, यूजीसी, एआईसीटीई और एनसीटीई । डाटा विश्लेषण और इस पर केंद्रित समाचार
इनोवेटिव और रिसर्च बेस्ड न्यूज स्टोरीज


