िबजली बिना पानी शुद्ध करनेवाले मॉडल को सीएम ने सराहा

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

पिपराही। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित नवाचार प्रदर्शनी में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर के विद्यार्थियों द्वारा विकसित पेडल पॉवर्ड वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम की सीएम सम्राट चौधरी ने सराहना की। यह बिना बिजली के पानी को शुद्ध करने की तकनीक है।

िबजली बिना पानी शुद्ध करनेवाले मॉडल को सीएम ने सराहा

पिपराही। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा ज्ञान भवन,पटना में आयोजित राज्यस्तरीय नवाचार प्रदर्शनी में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विकसित पेडल पॉवर्ड वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम को सीएम सम्राट चौधरी ने सराहना की।

परियोजना का अवलोकन

सीएम ने परियोजना का अवलोकन किया। तथा कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों से संवाद कर इसकी कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाओं की जानकारी ली।सीएम ने कहा कि यह तकनीकी नवाचार उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस परियोजना को स्टार्टअप के रूप में विकसित किया जाए ताकि इसका लाभ व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंच सके। मानव शक्ति से संचालित यह परियोजना जल शुद्धिकरण प्रणाली है।

तकनीकी उपयोगिता

जो बिना बिजली के पैडलिंग के माध्यम से पानी को बहु-स्तरीय फिल्ट्रेशन प्रक्रिया से शुद्ध करती है। यह तकनीक सेना के शिविरों,सीमावर्ती क्षेत्रों,आपदा प्रभावित इलाकों, जंगलों तथा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रभावी, किफायती एवं पर्यावरण-अनुकूल समाधान की प्रस्तुति है।

विद्यार्थियों का योगदान

परियोजना का डिजाइन एवं निर्माण मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 2022–2026 बैच के विद्यार्थी अंजलि कुमारी, सुरुचि कुमारी एवं शिवम कुमार द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान,प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा छात्र टीम की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित तथा पुरस्कृत किया गया।काॅलेज के प्राचार्य डॉक्टर केशवेन्द्र चौधरी ने कहा कि सीएम द्वारा काॅलेज के विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट की सराहना तथा इसे स्टार्टअप के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया जाना महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।यह उपलब्धि विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं प्रयोगशाला कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। ऐसी परियोजनाओं के पेटेंट एवं बौद्धिक संपदा संरक्षण की दिशा में आवश्यक कदम उठाया जाएगा。

प्रश्नोत्तरी

पेडल पॉवर्ड वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम किसने विकसित किया?
यह प्रणाली गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों द्वारा विकसित की गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsिबजली बिना पानी शुद्ध करनेवाले मॉडल को सीएम ने सराहा