मेजरमेंट कैंप में 117 दिव्यांग बच्चे हुए चिन्हित, 106 बच्चों को उपलब्ध कराए गए उपकरण

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

चित्रकूट में सर्व शिक्षा अभियान के तहत मेजरमेंट कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें एलिम्को कानपुर की टीम ने 117 दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन किया। 106 बच्चों को व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, और अन्य उपकरण दिए गए। यह कैंप बीआरसी स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण मिल सकें।

मेजरमेंट कैंप में 117 दिव्यांग बच्चे हुए चिन्हित, 106 बच्चों को उपलब्ध कराए गए उपकरण

चित्रकूट, संवाददाता। सर्व शिक्षा अभियान के तहत यूईआरसी कर्वी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय नया बाजार में मेजरमेंट कैंप का आयोजन हुआ। जिसें एलिम्को कानपुर से आई टीम ने 117 दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन किया। जिनमें 106 बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराए गए।परिषदीय विद्यालयों में छह से 14 वर्ष तक के अध्यनरत दिव्यांग बालक-बालिकाओं को उपकरण उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मेजरमेंट कैंप आयोजित किए जा रहे है। इसके तहत आयोजित कैंपों में दिव्यांग बच्चों को चिन्हित किया गया। बीएसए रंजना शुक्ला व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्याम सुंदर की मौजूदगी में आयोजित कैंप के दौरान 117 दिव्यांग बालकों का चिन्हांकन किया गया।

इनमें 106 दिव्यांग बालक-बालिकाओं को व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, हियरिंग एंड ब्रेल सेट आदि उपकरण प्रदान किए गए। बीएसए ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर उनको उपकरण उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक ब्लाक स्तर पर बीआरसी में कैंपों का आयोजन चल रहा है। जिनकी ब्लाकवार तिथियां पहले ही निर्धारित की जा चुकी है। मेजरमेंट कैंप में स्पेशल एजुकेटर कमलेश विश्वकर्मा, राकेश कुमार, अनिरुद्ध सिंह, संजय सिंह, ध्यान सिंह, उमेश कुमार, सुशील कुमार, संजय, चंद्रकेश, कल्पना, गुड़िया, रेनू आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमेजरमेंट कैंप में 117 दिव्यांग बच्चे हुए चिन्हित, 106 बच्चों को उपलब्ध कराए गए उपकरण