खेल : रियाल मैड्रिड की बड़ी जीत में एमबापे के दो गोल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एमबापे के दो गोल से रियाल मैड्रिड की बड़ी जीत बार्सिलोना। किलियन एमबापे के

खेल : रियाल मैड्रिड की बड़ी जीत में एमबापे के दो गोल

एमबापे के दो गोल से रियाल मैड्रिड की बड़ी जीत बार्सिलोना। किलियन एमबापे के दो गोल से रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबाल लीग-ला लिगा में बड़ी जीत हासिल की। रियाल मैड्रिड की रायो वैलेकानो पर 4-1 से जीत में एमबापे ने 14वें मिनट में पहला गोल जबकि 91वें मिनट में आखिरी गोल किया। इस जीत से रियाल मैड्रिड के टीम पांच मैच में 12 अंक के साथ तालिका में बार्सिलोना के बाद दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड में प्रीमियर लीग में लिवरपूल और चेल्सी को एक बार फिर ड्रॉ से संतोष करना पड़ा लेकिन शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल ने जीत हासिल की। लिवरपूल और फुलहम का मैच गोलरहित रहा जबकि चेल्सी ने स्टैमफोर्ड ब्रिज में हल के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ खेला。

मेसी के गोल से इंटर मियामी ने नैशविले से ड्रॉ खेला

मियामी। लियोनेल मेसी ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में शनिवार रात सत्र का अपना 19वां गोल किया। इससे इंटर मियामी और पहले स्थान पर काबिज नैशविले के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। मेसी ने 62वें मिनट में बाएं पैर से दनदनाता शॉट लगाकर स्कोर 2-1 कर दिया, जिससे लग रहा था कि मियामी इस सत्र में नैशविले पर अपनी पहली जीत दर्ज कर लेगा। लेकिन नैशविले के सैम सुरिज ने स्टॉपेज टाइम के एक मिनट बाद अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया और इस सत्र में मियामी के खिलाफ चार मुकाबलों में अपनी टीम को अजेय बनाए रखा। इस ड्रॉ से नैशविले ने तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज मियामी पर नौ अंक की बढ़त कायम रखी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦रियाल मैड्रिड ने किस टीम को हराया?−
रियाल मैड्रिड ने रायो वैलेकानो को 4-1 से हराया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : रियाल मैड्रिड की बड़ी जीत में एमबापे के दो गोल