सपा का तीसरा उम्मीदवार हारने के लिए होगाः मायावती

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

-बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा चुनाव के बहाने सपा पर साधा निशाना -मायावती ने सपा

सपा का तीसरा उम्मीदवार हारने के लिए होगाः मायावती

-मायावती ने अपरकास्ट, दलितों तथा गरीबों को सपा से सतर्क रहने की सलाह दी

लखनऊ। विशेष संवाददाता

सपा पर निशाना

राज्यसभा चुनाव के बहाने बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बयान में कहा कि सपा का तीसरा उम्मीदवार पहले की तरह ‘फेस सेविंग’ तथा चुनाव हारने के लिए होगा। सपा का दोहरा चाल चरित्र हमेशा से रहा है।

बसपा की नीति

उन्होंने कहा है कि बसपा किसी भी चुनाव में सपा की तरह अपने परिवार, सगे-संबंधी करीबी रिश्तेदारों के साथ बड़े उद्योगपतियों व धन्ना सेठों को टिकट नहीं देती है और न ही चुनावों में धनबल का सहारा लेती है। पार्टी के ही सर्वसमाज में से केवल गरीब, मध्यम वर्ग से आंबेडकरवादी सोच के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाती है। समाजवादी पार्टी इसके विपरीत कार्य करती है। उसका कथित पीडीए राजनीतिक ढोंग व छलावा है। इसका ताजा उदाहरण हाल के राज्यसभा चुनाव हैं। इसमें सपा ने अपने करीबी रिश्तेदार रामगोपाल यादव तथा दूसरे उम्मीदवार धनराज परिमल नाथवानी को उम्मीदवार बनाया है। नाथवानी चर्चित उद्योग घराने से संबद्ध हैं।

सतर्क रहने की सलाह

उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में सपा को वोट तो पीडीए का चाहिए लेकिन सांसद, विधायक अपने परिवारवालों व पूंजीपतियों को बनाती है। किसी को पीडीए के बहकावें में नहीं आना चाहिए। खासकर अपरकास्ट तथा बहुजन समाज दलितों, आदिवासियों, अति पिछड़ों, मुस्लिम तथा धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों को विधानसभा चुनाव में सतर्क रहना चाहिए। इसी में सबका हित सुरक्षित है. बाकी सब छलावा है।

सामान्य प्रश्न

✦मायावती ने सपा को लेकर क्या कहा?−
मायावती ने कहा कि सपा का तीसरा उम्मीदवार चुनाव हारने के लिए होगा और उनका चाल चरित्र हमेशा से दोहरा रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसपा का तीसरा उम्मीदवार हारने के लिए होगाः मायावती