मैं स्वस्थ्य हूं, फैलाया जा रहा है भ्रम : मायावती

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- बसपा सुप्रीमो ने मीडिया के सामने आकर दी सफाई - भतीजे आकाश आनंद पर

मैं स्वस्थ्य हूं, फैलाया जा रहा है भ्रम : मायावती

लखनऊ, विशेष संवाददाता

बसपा सुप्रीमो मायावती ने परिवार में चल रही अंतरकलह के बीच रविवार को मीडिया के सामने आकर खुद के स्वस्थ्य होने की सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे स्वास्थ्य को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। इसे लेकर भतीजे आकाश आनंद पर सीधा निशाना साधा। मायावती ने बताया कि शनिवार रात 10:04 बजे आकाश ने मेरे निवास पर पार्टी इंचार्ज आलोक कुमार को फोन कर पूछा था कि ‘बहनजी’ क्या बिमार चल रही हैं, उनका स्वास्थ्य कैसा है। आकाश ने यह भी कहा था कि इसकी जानकारी ‘बहनजी’ को मत देना। मायावती ने खुद को स्वस्थ्य घोषित करने के लिए अपना एक वीडियो भी जारी किया है।

स्वास्थ्य का मुद्दा

बसपा सुप्रीमो ने यह भी कहा कि बीते डेढ़ माह में उन्होंने जो भी कड़े फैसले लिए हैं, उनसे पार्टी व संगठन को फायदा हो रहा है। मैं यह भी जानती हूं कि बीते डेढ़ माह में अपने फैसले एक्स पर पोस्ट कर साझा कर रही थी। ऐसे में मीडियाकर्मियों और पार्टी के लोगों के मन में यह बात भी जरूर होगी कि आज बसपा सुप्रीमो छोटे से मामले के लिए खुद सामने क्यों आई हैं। इसका मुख्य कारण पूरे देशभर में मेरे प्रति पार्टी के लोगों को सावधान करना है, क्योंकि ऐसा लगता है कि पार्टी से निकाले गए लोगों ने बीते एक-दो दिनों से यह भ्रम फैलाया है कि वह काफी बीमार चल रही हैं। इसीलिए वह मीडिया में न आकर, बड़े-बड़े मामले भी सोशल मीडिया में पोस्ट के जरिये जानकारी साझा कर रही हैं।

फैसलों का प्रभाव

उन्होंने कहा कि इसका खास सुबूत आकाश का शनिवार रात मेरे आवास पर फोन करके मेरी तबीयत की जानकारी करना भी है। यह काफी गंभीरता से सोचने की बात है। इस मामले में आकाश की मानसिकता सही भी हो सकती है और गलत भी। वह अभी भी अपने दिमाग से काम नहीं कर रहा है, बल्कि अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के दिमाग से काम कर रहा है। ऐसा लगता है कि अशोक सिद्धार्थ का षड्यंत्र अभी चालू है।

---

पार्टी संगठन में सुधार

यूपी को तीन सेक्टर में बांटा, मुख्य सेक्टर प्रभारी पद खत्म

मायावती ने बताया कि तीन सितंबर को प्रदेश मुख्यालय में हुई बसपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में संगठन को मजबूती देने के लिए पार्टी को आल इंडिया स्तर पर तीन सेक्टरों में बांटा गया है। सेक्टर एक में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड हैं और इन दोनों राज्यों की मानीटरिंग वह खुद कर रही हैं। शेष राज्यों को सेक्टर दो व तीन में बराबर बांटा गया है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अलग-अलग राज्य का केंद्रीय सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। सेक्टर दो व तीन के केंद्रीय प्रभारी हर डेढ़ माह में दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में अपनी प्रगति रिपोर्ट देंगे और उनके कार्यों की समीक्षा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार करेंगे और उसकी रिपोर्ट मुझे देंगे। उन्होंने कहा कि अब मुख्य सेक्टर प्रभारी का पद खत्म कर दिया गया है। पूरे देश में पार्टी मेरी देखरेख व दिशा-निर्देशन में पूरे ऊर्जा व जोश के साथ संगठन को तैयार करने का काम कर रही है।

------

ब्रिक्स पर विचार

मायावती ने कहा कि दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 140-पैराग्राफ का ‘नई दिल्ली घोषणा पत्र’ सर्वसम्मति से जारी होना, अच्छी आपसी सूझबूझ व कूटनीतिक उपलब्धि से कम नहीं है। इन देशों के बीच आपसी संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की इच्छा भी उम्मीद जगाने वाली है। ‘ब्रिक्स करेंसी’ का विकास भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने पहलगाम में आतंकवादी हमले पर भारत के दृष्टिकोण को समर्थन मिलने की सराहना भी की। कहा कि भारत-चीन के बीच सीमा का मुद्दा भी जल्द सुलझाना उचित होगा।

-----

पंचायत सहायकों का समर्थन

मायावती ने प्रदेश के लगभग 58,000 पंचायत सहायकों के मानदेय बढ़ाए जाने की मांग का समर्थन किया। कहा कि सरकार को मानदेय बढ़ाने और संविदा की बजाए स्थायीकरण को लेकर आंदोलनरत पंचायत सहायकों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦मायावती ने अपने स्वास्थ्य को लेकर क्या कहा?−
मायावती ने कहा कि वे स्वस्थ हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमैं स्वस्थ्य हूं, फैलाया जा रहा है भ्रम : मायावती