सीएनएफ प्रतियोगिता में मयंक झा ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान, दरभंगा
दरभंगा के मयंक झा ने बाली में आयोजित सीएनएफ कैनगो फाइट नाइट 40 में जीत दर्ज की, जिससे भारत, बिहार और दरभंगा का नाम रोशन हुआ। इस प्रतियोगिता में कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मयंक ने जीत के बाद योग मुद्रा में जश्न मनाया, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना।

दरभंगा। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित मशहूर सीएनएफ कैनगो फाइट नाइट 40 में दरभंगा के रामबाग निवासी अमरकान्त झा और वंदना झा के पुत्र मयंक झा ने मुकाबला जीतकर न सिर्फ भारत, बल्कि बिहार और दरभंगा का नाम रौशन किया है। इस प्रतियोगिता में विश्व के कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें दरभंगा के मयंक झा ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। फाइट जीतने के बाद मयंक ने स्टेज पर योग मुद्रा में जीत का जश्न मनाया। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। दरभंगा राज के प्रबंधक आशुतोष दत्ता, प्रियांशु झा, संतोष चौधरी आदि ने उसे बधाई दी है।


