खेल : टेनिस खिलाड़ी माया ने पहला पेशेवर खिताब जीता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

टेनिस खिलाड़ी माया ने पहला पेशेवर खिताब जीता नई दिल्ली। भारत की उभरती युवा

खेल : टेनिस खिलाड़ी माया ने पहला पेशेवर खिताब जीता

टेनिस खिलाड़ी माया ने पहला पेशेवर खिताब जीता नई दिल्ली। भारत की उभरती युवा टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन ने पुर्तगाल में डब्ल्यू35 लागोस टूर्नामेंट के रूप में पहला पेशेवर खिताब जीता है। क्वालीफायर माया ने रविवार को फाइनल में स्पेन की सेलिया सेर्विनो रुइज को 6-4, 6-2 से हराया। इस जीत से यह 17 वर्षीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बाद पेशेवर एकल खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गई है। माया ने यूक्रेन की येलीजावेटा कोट्लियार के साथ युगल खिताब भी जीता। माया ने टूर्नामेंट जीतने के बाद कहा, यह तो बस शुरुआत है। यह मेरा पहला खिताब है।

यह मेरे पेशेवर करियर की शुरुआत के लिए अच्छा संकेत है। इससे मुझे आत्मविश्वास मिला है कि मैं अच्छी तरह से चुनौती पेश कर सकती हूं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : टेनिस खिलाड़ी माया ने पहला पेशेवर खिताब जीता