इंडिया गठबंधन की बैठक पर मौलाना शहाबुद्दीन ने साधा निशाना

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

- कहा मुसलमानों को गठबंधन से थी उम्मीद, लेकिन बैठक में चर्चा नहीं हुई इंडिया गठबंधन की बैठक पर मौलाना शहाबुद्दीन ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन की बैठक पर मौलाना शहाबुद्दीन ने साधा निशाना

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि देश के मुसलमान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं और उन्हें उम्मीद थी कि गठबंधन की बैठक में उनके मुद्दों पर चर्चा होगी। उनके अनुसार बैठक में ऐसा नहीं हुआ। मौलाना ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत अन्य नेताओं ने अपने-अपने राजनीतिक मुद्दों पर बात की, लेकिन मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि इससे मुसलमानों में नाराजगी है।

मौलाना ने समान नागरिक संहिता, मदरसों से जुड़े फैसलों और धार्मिक स्थलों से संबंधित विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर विपक्षी नेताओं को अपना पक्ष रखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज गठबंधन से इन मामलों पर आवाज उठाने की अपेक्षा कर रहा था। मौलाना शहाबुद्दीन ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए सपा की ओर से धनराज परिमल नथवानी को प्रत्याशी बनाए जाने पर भी सवाल उठाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंडिया गठबंधन की बैठक पर मौलाना शहाबुद्दीन ने साधा निशाना