भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे,तख्तापलट की साजिशें नाकाम होंगी: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
-जंतर-मंतर पर 15 दिन से चल रहे धरने से कारोबार और आवागमन प्रभावित भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे,तख्तापलट की साजिशें नाकाम होंगी: मौलाना शहाबुद्दी

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर में विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से पिछले 15 दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा और देश में तख्तापलट की साजिशों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। शुक्रवार को जुमा नमाज के बाद मौलाना ने कहा कि धरना-प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है,लेकिन इसकी आड़ में हिंसा करने या देश की व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिशों की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा है कि लंबे समय से चल रहे प्रदर्शन के कारण दिल्ली आने-जाने वाले लोगों और कारोबार को नुकसान पहुंच रहा है।
उन्होंने कुछ नारों और बयानों को भारत विरोधी बताते हुए भी चिंता जाहिर की। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन जैसी परिस्थितियां भारत में पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की 140 करोड़ जनता ऐसी किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देगी।


