5600 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर की क्राइम ब्रांच ने 5600 करोड़ के साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत दो ठगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कंपनी से 65 लाख रुपये बरामद किए, हालांकि कंपनी ने कहा कि यह साइबर ठगी नहीं है। शाहजेव को हैदराबाद से पकड़ कर लाया गया है। यह ऑपरेशन दो माह से चल रहा था।

कानपुर। क्राइम ब्रांच ने 5600 करोड़ के मास्टरमाइंड समेत दो ठगो को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 65 लाख रुपए एक कंपनी से बरामद किए। हालांकि कंपनी ने दावा किया कि पैसा साइबर ठगी का नहीं है। इस मामले में पुलिस ने बेकनगंज के शाहजेव और चमनगंज के सलमान को गिरफ्तार किया है। शाहजेव को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। वह दुबई में था। ट्रांजिट रिमांड पर उसे कानपुर लाया गया है। पुलिस दो माह से इनके पीछे लगी थी।


