सुपौल : भीमशंकर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर भीमशंकर महादेव मंदिर, धरहरा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही शिवभक्तों की कतारें लगी रहीं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर बाबा भीमशंकर से सुख, समृद्धि की कामना की।

सुपौल : भीमशंकर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

राघोपुर, एक प्रतिनिधि। श्रावण मास की तीसरी सोमवारी के अवसर पर राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध भीमशंकर महादेव मंदिर, धरहरा में सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

श्रद्धालुओं की कतारें

अहले सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें बाबा के गर्भगृह तक लगी रहीं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बोल बम, ओम नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर समिति के सचिव संजीव कुमार यादव बताया कि काफी सांख्यो में श्रद्धालुओं ने बाबा भीमशंकर महादेव को जलाभिषेक किया। सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कपाट खुलते ही जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की कतारें शिवालय से लेकर शिवगंगा तक लगी रहीं।

प्रशासन का इंतज़ाम

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। रविवार रात 10 बजे से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 30 मजिस्ट्रेट, सैकड़ों पुलिस पदाधिकारी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल, मेडिकल टीम, एंबुलेंस तथा दमकल टीम की तैनाती कर दी गई थी। भीड़ नियंत्रण के लिए पहली एवं दूसरी सोमवारी की तरह तीसरी सोमवारी पर भी विशेष रूट चार्ट लागू किया गया। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए गणपतगंज एनएच-106 से प्रवेश द्वार होते हुए मंदिर तक पहुंचने की व्यवस्था की गई थी, जबकि निकासी के लिए ब्राह्मण टोला, केएन डिग्री कॉलेज, किसान नोनिया टोला एवं किसान चौक मार्ग निर्धारित किए गए थे। मंदिर परिसर में हाथी गेट से प्रवेश तथा हटिया गेट से निकासी की व्यवस्था की गई थी। विधि-व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार, अंचलाधिकारी सह मंदिर समिति उपाध्यक्ष रश्मि प्रिया, बीडीओ सत्येन्द्र कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी लगातार मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते नजर आए। मंदिर समिति के अध्यक्ष सह बीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि तीसरी सोमवारी के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ी। करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर बाबा भीमशंकर महादेव से सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦तीसरी सोमवारी पर कितने श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया?−
करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुपौल : भीमशंकर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक