उत्साह: जिले में हुआ 66 लाख से अधिक पौधारोपण
जिले में सुबह से शाम तक 66 लाख 18 हजार 500 पौधे लगाए गए। पौधारोपण को लेकर लोगों में उत्साह था। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बिजनौर में पौधारोपण किया गया। मंत्री अनिल कुमार ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया।

जिले में सुबह से शाम तक 66 लाख 18 हजार 500 पौधे लगाए गए। पौधारोपण को लेकर लोगों में उत्साह था। जिलेवासियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उत्साह के साथ पौधारोपण किया। कैबिनेट मंत्री ने विदुर मेडिकल कालेज में हरी शंकरी का पौधारोपण किया।
मुख्य कार्यक्रम का आरंभ
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं पीएम के आह्वान पर संचालित 'एक पेड़ मां के नाम' थीम आधारित बृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बिजनौर में आज व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। मुख्य जनपदीय कार्यक्रम महात्मा विदुर स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ। जहां उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज सभागार में दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
हाल की वृक्षारोपण गतिविधियाँ
वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश में लगाए गए 242 करोड़ से अधिक पौधे।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि बिजनौर महात्मा विदुर की पुण्यभूमि है और यहां के नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को भावनात्मक रूप से प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। भारतीय संस्कृति में प्रकृति को मां का स्वरूप माना गया है तथा अनेक वृक्ष हमारी आस्था और परंपरा के प्रतीक हैं। हमारे ऋषि-मुनियों ने भी प्रकृति संरक्षण को मानवता के संरक्षण का आधार बताया है।
उन्होंने कहा कि लगातार वृक्षों की कमी के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में देश के लिए उदाहरण बन रहा है। वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश में 242 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है, जो जनसहभागिता और सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है।
सामुदायिक जागरूकता
डीएम ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का किया आह्वान।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से जनपद में वृक्ष आवरण बढ़ाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
नर्सरी से पौधों का वितरण
जिले में लगाए गए 66 लाख से अधिक पौधे।
डीएफओ जय सिंह कुशवाहा ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक जनपद बिजनौर में लगभग 6 करोड़ पौधों का रोपण किया जा चुका है। इस वर्ष अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में 66 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद की 29 वन विभागीय नर्सरियों से आमजन को नि:शुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए। अंत में कैबिनेट मंत्री ने छात्राओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अन्य उपस्थित लोग
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, डीसी जी राम राम आर बी यादव, प्रभागीय निदेशक वानिकी जय सिंह कुशवाहा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं भारी संख्या में स्कूली बच्चे, सामान्य उपस्थित रहे।
--------------
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


