चाकुलिया: तसरीशोल जंगल में काटे गये पेड़ों की जब्ती दूसरे दिन भी जारी
हिन्दुस्तान, घाटशिला
चाकुलिया वन क्षेत्र के तसरीशोल में अज्ञात लोगों द्वारा सैकड़ों साल और चिरौंजी के पेड़ों की अवैध कटाई की गई। वन विभाग ने बोटों को जब्त कर ट्रैक्टरों द्वारा अपने कार्यालय लाना जारी रखा है। विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ किसने काटे।
चाकुलिया: तसरीशोल जंगल में काटे गये पेड़ों की जब्ती दूसरे दिन भी जारी
चाकुलिया: चाकुलिया वन क्षेत्र अंतर्गत चाकुलिया प्रखंड के तसरीशोल के पास रिजर्व फॉरेस्ट में अज्ञात लोगों द्वारा काटे गये साल और चिरौंजी के सैकड़ों पेड़ों की जब्ती मंगलवार को वन विभाग द्वारा दूसरे दिन भी जारी है। वन विभाग की टीम काटे गये पेड़ों के बोटों को जब्त कर ट्रैक्टरों द्वारा वन विभाग कार्यालय में ला रही है। वन विभाग अभी तक यह बताने की स्थिति में नहीं है कि कुल कितने पेड़ों को काटा गया है। वन विभाग इस बात का पता लगाने में जुटा है कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों को किसने काटा है। घटनास्थल पर मंगलवार को प्रभारी वनपाल संतोशिल घोष, वनरक्षी अनूप बेरा,मुकेश गोराइ समेत अन्य कर्मचारी काटे गए पेड़ों के बोटे को जब्त करने में जुटे है।


