शिवभक्तों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

बगोदर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों शिवभक्तों का जत्था बाबाधाम देवघर के लिए रवाना हुआ। सभी ने हरिहरधाम शिव मंदिर में मत्था टेका और भक्तिमय यात्रा की कामना की। पहले जत्थे के भक्त सुल्तानगंज से गंगा का पवित्र जल लेकर बाबाधाम पहुंचेंगे। श्रद्धालु 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ करेंगे।

शिवभक्तों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों का जत्था बाबाधाम देवघर के लिए रवाना हुआ। शिवभक्तों में कांवर यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा गया। रवाना होने से पहले सभी शिवभक्तों ने बगोदर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर हरिहरधाम में मत्था टेका और मंगलमय यात्रा की कामना की। मंदिर परिसर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा पर निकले पहले जत्था के शिव भक्त विक्की मद्धेशिया और रामनाथ साव ने बताया कि वे सभी पहले सुल्तानगंज जाएंगे। वहां गंगा नदी से पवित्र जल भरकर कांवर में लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबाधाम देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करेंगे।

वहीं दूसरे जत्थे में शामिल बरांय गांव के शिव भक्त जितेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके साथ 40 शिवभक्त बाबा धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। सभी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। तीसरे जत्थे में हेठली बोदरा के नंदकुमार पाठक, विनोद पाठक, टेकलाल यादव, हरि यादव, नीरज उर्फ व्यास पाठक आदि शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिवभक्तों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना