Lakhimpur Khiri News: आज सुबह से छोटी काशी में भारी वाहनों की नो एंट्री, रूट प्लान जारी

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: -छोटी काशी में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पुलिस को दिया सुरक्षा का खाकार प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पुलिस को दिया सुरक्षा का ख

Lakhimpur Khiri News: आज सुबह से छोटी काशी में भारी वाहनों की नो एंट्री, रूट  प्लान जारी

Lakhimpur Khiri News: सावन मास में छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ धाम की ओर उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइंस सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर ड्यूटी के दौरान सतर्कता, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ जिम्मेदारियों के निर्वहन के निर्देश दिए। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी समन्वय के साथ ड्यूटी निभाएं, ताकि प्रत्येक शिवभक्त सुरक्षित और सुखद यात्रा का अनुभव कर सके。

सुरक्षित रास्ते

बाक्स

नौ प्रमुख रास्तों से पहुँचेगी श्रद्धालुओं की कतारें

-यातायात निरीक्षक ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि ​प्रशासन द्वारा जारी योजना के मुताबिक, राज्य के अलग-अलग कोनों और सीमावर्ती जिलों से आने वाले कांवड़िया नौ निर्धारित प्रमुख मार्गों से होकर गोला मंदिर पहुँचेंगे। बहराइच, लहरपुर (खीरी टाउन), सीतापुर-लखनऊ, शाहजहांपुर, पीलीभीत और मैंगलगंज दिशा से आने वाले शिवभक्तों के लिए सुरक्षित गलियारे चिह्नित कर दिए गए हैं।

भारी वाहनों पर प्रतिबंध

बाक्स

भारी वाहनों की नो एंट्री

​कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत भारी वाहनों के आवागमन पर कड़ा अंकुश लगाया गया है। प्रत्येक सोमवार के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मंगलवार रात 12 बजे तक या भीड़ की समाप्ति तक भारी वाहनों के लिए मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित व डायवर्ट रहेंगे। ​प्रमुख प्रभावित मार्ग: फरधान-मोहम्मदी, अलीगंज-लखीमपुर, मोहम्मदी-लखीमपुर और खुटार-शाहजहांपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ​सामान्य दिनों की व्यवस्था: सप्ताह के शेष दिनों में यातायात पूर्ववत सामान्य रूप से संचालित होगा।

यात्री मार्गों का विवरण

बाक्स

सामान्य यात्रियों के लिए बाईपास (डायवर्जन) व्यवस्था

- ​बहराइच से पीलीभीत-शाहजहांपुर जाने वाले वाहन सिसैया चौराहा-धौरहरा-ढकरवा- निघासन-पलिया -भीरा-मैलानी होते हुए खुटार निकलेंगे।

-लखीमपुर से शाहजहांपुर रूट: छाउछ चौराहा-बेहजम तिराहा-कस्ता-मितौली- मैंगलगंज होकर जाएंगे। ​

-लखीमपुर से सीतापुर रूट: राजापुर से खीरी टाउन होते हुए लहरपुर के रास्ते सीतापुर का सफर तय करेंगे।

-​सीतापुर से लखीमपुर आने वाले वाहन: ओयल से बेहजम तिराहा होकर छाउछ चौराहे से प्रवेश करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था

बाक्स

क्यूआरटी और 112 का अभेद्य घेरा

​-एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जनपद में 14 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और यूपी-112 की 62 पीआरवी मोबाइल टीमें लगातार गश्त करेंगी। गोला मंदिर क्षेत्र में अतिरिक्त क्यूआरटी भी तैनात रहेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंटीजेंसी रूट भी तैयार रखा गया है।

सहायता नंबर

बाक्स

मदद को थमेगा हर हाथ, डायल करें ये नंबर

-प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी समस्या या आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष 9454417444, यातायात कंट्रोल रूम 9454844045, मेला पुलिस कंट्रोल रूम 9415777125 तथा यूपी-112 पर संपर्क किया जा सकता है।

सामान्य प्रश्न

कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पर क्या प्रतिबंध है?
कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत भारी वाहनों के आवागमन पर कड़ा अंकुश लगाया गया है। प्रत्येक सोमवार के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मंगलवार रात 12 बजे तक या भीड़ की समाप्ति तक भारी वाहनों के लिए मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित व डायवर्ट रहेंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।