राष्ट्रीय लोक अदालत में 61 हजार 950 मामले निस्तारित
- 16 लाख 86 हजार 8 सौ रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र किया गया जारी राष्ट्रीय लोक अदालत में 61 हजार 950 मामले निस्तारितराष्ट्रीय लोक अदालत में 61 हजा

मऊ, संवाददाता। दीवानी कचहरी में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 61 हजार 950 मामलों का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकारण संजय कुमार यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन करके किया। लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश द्वारा एक आर्विट्रेशन मामले का निस्तारण किया गया। वहीं पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर चंद्रगुप्त ने कुल 62 मामलों का निस्तारण करते किया और 34660000 की क्षतिपूर्ति दिलायी। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन चन्द्र पाण्डेय ने 80 वादों का निस्तारण किया। इस दौरान आपसी सुलह समझौते एवं पारिवारिक सदभाव के आधार पर 22 दम्पत्तियों को साथ साथ रहने के लिए राजी भी किया गया।
वहीं स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष हीरालाल एवं सदस्य विकास भाई निकुम्भ ने 10 मामलों का निस्तारण किया और 1082917 समझौता धनराशि दिलायी। अपर जनपद न्यायाधीश बाकर शमीम रिज़वी ने दो मामलों का निस्तारण किया। विशेष न्यायाधीश एसी/एसटी एक्ट अनिल कुमार वर्मा ने एक मामले का निस्तारण किया।विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट छांगुर राम ने पांच मामलों का निस्तारण किया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कोर्ट-2 प्रदीप कुमार राम ने 43 मामलों का निस्तारण किया। अपर जनपद न्यायाधीश/एफटी कोर्ट सं -1 अजय कुमार श्रीवास्तव ने 206 बिजली मामलों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नासेहा वसीम ने 4899 मामलों का निस्तारण करते हुए 1244090 रुपये का अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज जूडि सदर रजत कुमार यादव ने 13 मामलों का निस्तारण किया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मधुबन अमरनाथ ने 31 मामलों का निस्तारण किया। वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार यादव द्वारा 2575 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज जूडि मुहम्मदाबाद गोहना प्रीति यादव ने 16 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट संख्या 02 ममता यादव ने 313 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन महिलाओं के विरुद्ध अपराध काजल श्रीवास्तव ने 33 मामले का निस्तारण किया। सिविल जज जूनियर डिविजन/एफटीसी स्तुति सोनकर ने 291 मामलों का निस्तारण किया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश चन्द राय ने 75 मामलों का निस्तारण किया। वहीं विभिन्न बैंकों, बीएसएनएल, टोरेन्टो गैस एवं सोनाटा फाइनेन्स द्वारा कुल 693 मामलों में निस्तारण करते हुए 30925536 रुपये की बकाया राशि प्राप्त की। राजस्व विभाग द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 46382 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान किया गया। श्रम विभाग एवं मनरेगा द्वारा 556 मामलों का निस्तारण किया एवं नगर पालिका द्वारा 110 मामलों का निस्तारित किए गए। बिजली विभाग द्वारा प्री-लिटीगेशन स्तर पर कुल 259 मामलों का निस्तारण किया गया। बाट माप विभाग द्वारा 20 मामले निस्तारित किए गए। वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 107 मामले निस्तारित किए गए। पंचायत विभाग द्वारा 4950 मामले प्री लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किए गए।


