महासू धाम हनोल में लूंग चढ़ाने के साथ जागरा महापर्व शुरू

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

जौनसार बावर के महासू धाम हनोल में रविवार को लूंग चढ़ाने के साथ आस्था का महापर्व जागरा शुरू हुआ। पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी, जिसमें करीब 20,000 लोग शामिल हुए। सभी ने रात्रि जागरण कर देव आराधना की और खुशहाली की मन्नत मांगी। महापर्व की तैयारियों में विभिन्न विभाग जुटे थे।

महासू धाम हनोल में लूंग चढ़ाने के साथ जागरा महापर्व शुरू
महासू धाम हनोल में लूंग चढ़ाने के साथ जागरा महापर्व शुरू

जौनसार बावर के महासू धाम हनोल समेत कई अन्य मंदिरों में रविवार को लूंग (हरियाली) चढ़ाने के साथ ही आस्था का महापर्व जागरा (जागड़ा) शुरू हो गया। दो दिन के इस महापर्व के पहले दिन श्रद्धालुओं का भारी भीड़ जुटी। देव दर्शन के लिए आम और खास सभी एक ही कतार में लगे नजर आए। हनोल महासू मंदिर में जागरा मेले में देव दर्शनों के लिए रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। ब्रह्म मुहूर्त में पुजारी ने मंदिर के कपाट खोलकर देवता को लूंग चढ़ाई। जिसके बाद देवता के वजीर और स्याणाओं को लूंग भेंट की गई।

शाम सात बजे तक मंदिर परिसर में करीब 20 हजार श्रद्धालु पहुंच गए थे। सभी श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण कर देवगीतों पर लोकनृत्य करते हुए देव आराधना की। महापर्व को भव्य और दिव्य बनाने के लिए मंदिर समिति, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, पुरातत्व विभाग और स्थानीय प्रशासन दो सप्ताह से तैयारियों में जुटे हुए थे। हरियाली तीज से शुरू होने वाले इस दो दिवसीय महापर्व में शामिल होने के लिए जौनसार बावर के साथ ही बंगाण, रवाईं, जौनपुर, यमुना घाटी के साथ ही हिमाचल प्रदेश के शिमला, सिरमौर जनपद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बौठा महासू महाराज के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण कर देवता से परिवार और क्षेत्र के खुशहाली की मन्नत मांगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहासू धाम हनोल में लूंग चढ़ाने के साथ जागरा महापर्व शुरू