यूपीटीईटी के परिणाम पर मिली सवा लाख आपत्तियां

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के परिणाम पर सवा लाख से अधिक आपत्तियां आई हैं। रिजेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों ने आयोग से सहानुभूति के साथ विचार करने की अपील की है। आयोग ने आपत्तियों के समाधान के लिए समिति गठित की है और 10 सितंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।

यूपीटीईटी के परिणाम पर मिली सवा लाख आपत्तियां
यूपीटीईटी के परिणाम पर मिली सवा लाख आपत्तियां

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को पांच साल बाद पहली बार आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के परिणाम पर लगभग सवा लाख आपत्तियां मिली हैं। 26 अगस्त को परिणाम घोषित होने के बाद असफल हजारों अभ्यर्थी ई-मेल, पंजीकृत डाक और स्वयं आयोग पर उपस्थित होकर आपत्ति करने लगे। अधिकांश अभ्यर्थियों ने ओएमअर शीट का गोला न भरने के कारण परिणाम रिजेक्ट होने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है। वहीं बड़ी संख्या में उन अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन दिया है जो नॉर्मलाइजेशन लगने के बाद एक-दो अंक या एक से भी कम अंक से फेल हो गए हैं।

इस पर आयोग ने प्रत्यावेदनों के निराकरण के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित करते हुए अभ्यर्थियों से दस सितंबर तक केवल ऑनलाइन आपत्तियां मांगी थी। ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने की सूचना जारी होने से पहले आयोग को तकरीबन 20 हजार अभ्यर्थियों ने डाक से और स्वयं उपस्थित होकर आपत्तियां जताई थी। इसके अलावा एक लाख दो हजार आपत्तियां ऑनलाइन मिली है। हालांकि इनमें कई अभ्यर्थियों ने तीन-चार आपत्तियां दर्ज की है। डाक से और स्वयं उपस्थित होकर प्रत्यावेदन देने वाले अधिकांश अभ्यर्थियों ने ई-मेल से ऑनलाइन प्रत्यावेदन भी भेजा है। चयन आयोग के पीआरओ डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार दस सितंबर तक प्राप्त आपत्तियों का ही निराकरण किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपीटीईटी के परिणाम पर मिली सवा लाख आपत्तियां