ट्रक से शराब जब्त, चालक-उपचालक गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बेगुसरायसाहेबपुरकमाल में पुलिस ने शनिवार रात एनएच 333बी पर छापेमारी की। मद्य निषेध इकाई पटना से मिली जानकारी पर ट्रक से 437 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने चालक सूरज कुमार और उपचालक कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया। शराब पश्चिम बंगाल से समस्तीपुर की ओर ले जाई जा रही थी।

साहेबपुरकमाल। पुलिस ने शनिवार की रात मद्य निषेध इकाई पटना से प्राप्त आसूचना के आधार पर क्षेत्र में एनएच 333बी की घेरेबंदी कर ट्रक में छुपाकर ले जायी जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके पर से चालक व उपचालक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक-उपचालक की पहचान समस्तीपुर जिला के बिथान थाना क्षेत्र कुआं वार्ड संख्या 1 निवासी स्व. बंकर यादव के 55 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार व सूरज कुमार के 25 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रुप में की गयी है। बताया कि ट्रक से करीब 437 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
थानाध्यक्ष के अनुसार शराब पश्चिम बंगाल से समस्तीपुर ले जायी जा रही थी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


