उदयपुर पैक्स में 54.75 लाख के धान गबन का खुलासा, सात पर एफआईआर की अनुशंसा
हिन्दुस्तान, सासाराम
संयुक्त भौतिक सत्यापन में गोदाम खाली मिला, 2287.28 क्विंटल धान का नहीं मिला कोई रिकॉर्ड के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए संझौली थाना को आवेदन भेजा गया है। संझौली के वरीय सहकारिता प्रसार प

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। संझौली प्रखंड स्थित उदयपुर पैक्स में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के दौरान धान अधिप्राप्ति में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। संयुक्त भौतिक सत्यापन में गोदाम से 2287.28 क्विंटल धान गायब मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 54.75 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मामले में पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक और प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए संझौली थाना को आवेदन भेजा गया है।


