Meerut News: मेरठ-हापुड़ मार्ग पर दिखने लगे कांवड़ियों के जत्थे
Meerut News: श्रावण मास में मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर कांवड़ियों के लिए विभिन्न सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा भोजन, पेयजल और ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सुधार किया है। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो रही है।

Meerut News: श्रावण मास में मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर शिवभक्त कांवड़ियों की भारी आवाजाही के बीच विभिन्न स्थानों पर मिल रही सुविधा उनके लिए बड़ी राहत साबित हो रही हैं। हालांकि मार्ग पर कांवड़ियों के लिए फफूंडा,बिजौली,खरखौदा,कैली, मे भंडारे लगने का काम शुरु हो चुका है। हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले शिव भक्त कांवड़ियों के ठहरने, विश्राम करने तथा भोजन और पेयजल की निःशुल्क व्यवस्था स्थानीय नागरिकों द्वारा की जा रही है । नागरिक दिन-रात सेवा कार्य में जुटे हैं और श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। ग्रामीण कांवड़ियों के लाए स्वच्छ शौचालय, स्नान की सुविधा, प्राथमिक उपचार, मोबाइल चार्जिंग, पंखे और विश्राम के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध करा रहे है।
कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से भंडारों का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां कांवड़ियों को फल, दूध, शरबत और भोजन वितरित किया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने भी मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया है। पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।


