श्रावणी पूर्णिमा पर बांकेधाम पहाड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रावणी पूर्णिमा पर बांकेधाम पहाड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ फोटो- बांकेबाजार के बांकेधाम पहाड़ी पर पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु बांकेबाजार, एक स
श्रावणी पूर्णिमा पर शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। प्रसिद्ध तीर्थस्थल बांकेधाम पहाड़ी स्थित मनोकामना महादेव मंदिर में विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने बाबा का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं में पुरुषों के साथ महिलाएं, युवक-युवतियां और बाल कांवरिये भी गेरुआ वस्त्रों में आकर्षण का केंद्र बने रहे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा बांकेधाम परिसर गूंजता रहा। अहले सुबह से ही पहाड़ी पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
पहाड़ी पर पूजा सामग्री और प्रसाद की सैकड़ों दुकानें सजी थीं।मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय पासवान व रेंजर नितिकेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में पुरुष पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी।मेले को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में स्थानीय थाना पुलिस, बीडीओ डॉ. उदय कुमार, सीओ सूरज कुमार, वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों सहित अन्य पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।


