इंडियन ओवरसीज बैंक के आधार केंद्र पर फर्जीवाड़ा, शिकायत

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर, हिप्र में इंडियन ओवरसीज बैंक की अघोरिया बाजार शाखा में आधार नामांकन और अपडेट प्रक्रियाओं में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगा है। बैंक ने आउटसोर्सिंग एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है, जिसमें बायोमेट्रिक क्रेडेंशियल्स के दुरुपयोग और जांच में कई अनियमितताओं की खोज की गई है।

इंडियन ओवरसीज बैंक के आधार केंद्र पर फर्जीवाड़ा, शिकायत

मुजफ्फरपुर, हिप्र। इंडियन ओवरसीज बैंक की अघोरिया बाजार शाखा में आधार एनरोलमेंट और अपडेट प्रक्रियाओं में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया गया है। बैंक के उपमहाप्रबंधक ने सोमवार को आउटसोर्सिंग एजेंसी और उसके ऑपरेटरों व सुपरवाइजरों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए काजी मोहम्मदपुर थाने में आवेदन दिया है। बैंक ने एजेंसी पर यूआईडीएआई के नियमों, संविदा शर्तों का उल्लंघन और बायोमेट्रिक क्रेडेंशियल्स का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है।आवेदन में कहा गया है कि बैंक ने आधार नामांकन केंद्रों के संचालन और ऑपरेटरों के लिए नवंबर 2024 में एजेंसी के साथ एक करार किया था। बैंक की आंतरिक जांच में पाया गया कि 26 नवंबर 2024 से 27 मार्च 2026 के दौरान मुजफ्फरपुर शाखा स्थित केंद्र में कई गंभीर अनियमितताएं की गईं।

जांच में ऑपरेटरों ने अपने बायोमेट्रिक क्रेडेंशियल्स अनाधिकृत व्यक्तियों के साथ साझा किया, गैर-कानूनी तरीके से केंद्र का संचालन, नामांकन के दौरान अंगुली के निशान बदलने, आइरिस स्कैन में हेराफेरी करने, वयस्कों का बायोमेट्रिक बच्चों के रूप में दर्ज करने और गलत तस्वीरें अपलोड करने का साक्ष्य मिला। इसके बाद यूआईडीएआई ने बैंक के आधार केंद्रों के संचालन को निलंबित कर दिया। थानेदार चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Arun Kumar Jha

लेखक के बारे में

Arun Kumar Jha
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंडियन ओवरसीज बैंक के आधार केंद्र पर फर्जीवाड़ा, शिकायत