हर-हर महादेव का जयघोष करते पहुंचे कांवड़िए

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

अखण्डनगर के श्री भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर श्रद्धा का ज्वार उमड़ा। मध्य रात्रि से लेकर सुबह 10 बजे तक लगभग 25,000 कांवड़ियों और शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। देर शाम तक भक्तों की संख्या 60,000 पहुंचने का अनुमान है।

हर-हर महादेव का जयघोष करते पहुंचे कांवड़िए

अखण्डनगर। ब्लॉक स्थित प्राचीन एवं पौराणिक आस्था के प्रमुख केंद्र श्री भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर, शिवधाम बेलवाई में सावन के तीसरे सोमवार एवं नाग पंचमी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मध्य रात्रि से ही हजारों शिवभक्तों और कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच मंदिर पहुंचकर स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस बार नाग पंचमी के दिन सोमवार पड़ने के कारण मध्य रात्रि से प्रातः 10 बजे तक लगभग 25 हजार कांवड़ियों एवं शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किया। सुबह 10 बजे तक करीब 25 हजार शिवभक्तों ने लगभग एक किलोमीटर लंबी कतार में लगकर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

देवदीप मानव सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप मोदनवाल ने बताया कि देर शाम तक यहां जलाभिषेक करने वाले भक्तों की कुल संख्या 60 हजार तक पहुंचने का अनुमान है। यहां भक्त आदि गंगा-गोमती एवं सरयू नदी का जल लेकर पहुंचते हैं कांवड़िए मान्यता है कि नाग पंचमी के अवसर पर अयोध्या से पवित्र सरयू नदी का जल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए डीजे और गाजे-बाजे के साथ श्री भुवनेश्वर नाथ जो महादेव मंदिर पहुंचते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहर-हर महादेव का जयघोष करते पहुंचे कांवड़िए