सावन की दूसरी सोमवारी आज, बाबा को जलाभिषेक के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
साहिबगंज/बोरियो। पवित्र सावन माह की दूसरी सोमवारी पर शिवभक्तों में भारी उत्साह है। श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजन के लिए मंदिरों में उमड़ेंगे। बोरियो प्रखंड में भी भक्तों की लंबी कतारें लगने की उम्मीद है। शिवगादी में 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

साहिबगंज/बोरियो। पवित्र सावन माह की दूसरी सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह है। इसे लेकर विभिन्न शिव मंदिरों को फुलों व रंगीन बिजली झालर से सजाया गया है। सोमवारी पर शहर स्थित प्राय शिवालयों में अहले सुबह से जलाभिषेक व पूजन करने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ेगी। मौके पर कई श्रद्धालु सोमवारी व्रत भी रखेंगे। इसे कुंवारी कन्या, महिलाओं के अलावा कुछ पुरूष शिवभक्त भी करेंगे। शहर के चौक बाजार डाकीनाथ मंदिर, महाकालेश्वर धाम, जीआरपी मंदिर, त्रिलोचन धाम, पुलिस लाईन मंदिर, जैप नौ मंदिर, पुरानी साहिबगंज के ओझा टोली व ठाकुरबाड़ी मंदिर, साउथ कॉलोनी मंदिर, गुल्लीभट्ठा बमकाली मंदिर का शिव मंदिर व शिवशक्ति मंदिर सहित कई मंदिरों में सोमवारी पर भीड़ रहेगी।
बोरियो प्रखंड में भक्तों की कतारें
बोरियो। बोरियो प्रखंड के शिवालयों में दूसरी सोमवारी को सुबह 4 बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लगने की उम्मीद है। बोरियो पुराना शिवालय, चांदनी तकचौक शिवालय, दनवार पहाड़ शिवालय, बोंगा कोचा शिवालय, बोरियो मेन रोड, ब्लॉक एवं थाना परिसर शिवालय के साथ-साथ _मोतीपहाड़ी, बांझी बाजार एवं चसगांवा सोसोटोला के शिव मंदिरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और लाइटिंग का काम पूरा कर लिया गया है।
फोटो:100, बोरियो का पुराना शिव मंदिर
54 फीट कांवर के साथ निकली सत्य सनातन कांवर यात्रा
कांवर यात्रा का आकर्षण
तीनपहाड़। बोरियो की 54 फीट सत्य सनातन कांवर यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। शनिवार की देर शाम बोरियो से श्रद्धालुओं का जत्था राजमहल के लिए रवाना हुआ। रविवार की अहले सुबह करीब चार बजे श्रद्धालुओं ने राजमहल उत्तरवाहिनी गंगा से जल उठाया और 54 फीट कांवर के साथ शिवगादी धाम के लिए निकल गए। राजमहल से होते हुए बभनगामा मोड़ स्थित कांवरियां सेवा शिविर पहुंची। यहां विश्राम करने के बाद कांवरिया जत्था रामचौकी और वृंदावन होते हुए बोरियो की ओर आगे बढ़ा। वहां से श्रद्धालु बरहेट स्थित शिवगादी बाबा राजेश्वर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में टुनटुन साह, संतोष साह, सुमित साह, रामप्रसाद दत्त, अनंत रक्षित, मिथुन यादव, सुनील हरिजन, अमित कुमार, सरलजीत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।
फोटो:101, कांवर के साथ यात्रा में शामिल शिवभक्त
कांवरियों की सेवा के शिविर
शिविर में हो रही कांवरियों की सेवा
तीनपहाड़। बभनगामा मोड़ स्थित तीनपहाड़ कॉलेज के पास निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर का उद्घाटन साहा कोचिंग के संचालक राम गोपाल साहा ने फीता काटकर किया। यहां कांवरियों के लिए भव्य भंडारा, चाय-नाश्ता, पेयजल, विश्राम तथा भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। मौके पर सिद्धार्थ यादव उर्फ बल्ला, जितेंद्र महतो उर्फ बाया, हरि महतो, शिव मंदिर महतो, चंदन श्रीवास्तव, राहुल यादव, पप्पू डीजे, अमन कुमार सहित अन्य मौजूद थे। उधर, तीनपहाड़ बैंक मोड़ के पास पुलिया पर भी कांवरियों के लिए निशुल्क सेवा शिविर लगाया गया। यहां चाय-नाश्ता, गर्म पानी, ठंडा पानी और उपचार की व्यवस्था रही। भंडारे का भी आयोजन किया गया। शिविर को सफल बनाने में राजकुमार सोनी, पिंटू यादव, श्याम यादव, शंकर गुप्ता, अरुण सोनी, रामदुलार सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
फोटो:102, शिविर में कांवरियों की सेवा करते लोग।
शिवगादी में आस्था का सैलाब
दूसरी सोमवारी पर शिवगादी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
बरहेट l सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर बाबा गाजेश्वर नाथ धाम शिवगादी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार से ही हजारों की संख्या में कांवरिया और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए शिवगादी पहुंचते रहे। देर शाम तक मंदिर परिसर में 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शिवगादी प्रबंध समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गर्म पानी, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बोरियो प्रभाग के इंस्पेक्टर नुनुदेव राय, बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया समेत पुलिस बल के जवान मौके पर तैनात हैं।


