चौथी सोमवारी पर भोलेनाथ की भक्ति में डूबा शहर, कपाट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय, घंटों कतार में खड़े रहे श्रद्धालु भूतनाथ मंदिर

चौथी सोमवारी पर भोलेनाथ की भक्ति में डूबा शहर, कपाट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन माह की चौथी और अंतिम सोमवारी पर सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से पूरे शहर के शिवालय में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से शिवमय हो उठा। बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर, शिवशक्ति मंदिर, बाबा मनोकामनानाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। शिवभक्त गंगाजल, दूध, बेलपत्र और पुष्प लेकर जलाभिषेक के लिए पहुंचे। बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में मंदिर परिसर से बाहर तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। साहेबगंज विश्वविद्यालय रोड स्थित प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर में मंदिर से मुख्य सड़क तक लगभग एक किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लगी रही, जो दोपहर बाद तक भी बनी रही।

और शिवभक्त कतारबद्ध होकर बाबा का जलाभिषेक किया। वहीं शिवशक्ति मंदिर में भी सुबह कपाट खुलते ही करीब आधा किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की कतार लग गई। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रमुख शिवालयों में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा बलों की तैनाती और गंगाजल की व्यवस्था थी। महिलाओं और युवतियों में पूजा को लेकर विशेष उत्साह दिखा। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने नंदी के कानों में अपनी मनोकामनाएं भी कहीं। बाबा भूतनाथ मंदिर के सेवक डॉ. तिरूपति नाथ यादव ने बताया कि सुबह सरकारी पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का कपाट खोला गया। इसके बाद मंदिर से मुख्य सड़क तक श्रद्धालुओं की कतार लग गई। उन्होंने बताया कि अंतिम सोमवारी को लेकर करीब एक लाख श्रद्धालु बाबा भूतनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के सेवक सदस्य व्यवस्था में जुटे रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचौथी सोमवारी पर भोलेनाथ की भक्ति में डूबा शहर, कपाट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़