पुरी/अहमदाबाद एजेंसी। पुरी में भगवान जगन्नाथ के मंदिर में गुरुवार को विधि-विधान से महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
बारिश के बीच लाखों भक्तों की मौजूदगी अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री ने पूजा-अर्चना

बारिश के बीच लाखों भक्तों की मौजूदगी अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री ने पूजा-अर्चना की
रथ यात्रा का आयोजन
पुरी/अहमदाबाद एजेंसी। पुरी में भगवान जगन्नाथ के मंदिर में गुरुवार को विधि-विधान से महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शंख ध्वनि, झांझ के बीच ओडिसी लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। यहां करीब दस लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी है। यात्रा से पहले महाराजा दिब्यसिंह देब ने सोने की झाड़ू से पारंपरिक रस्म निभाई और सफाई की। इसके साथ ही गुजरात के अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार के साथ रथ यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल हुए। यहां भी लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी है। सुरक्षा के लिए करीब 30,000 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
सुरक्षा के इंतजाम
ओडिशा के पुरी समेत आसपास के इलाके में रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जमीन से आसमान तक निगरानी की जा रही है। यहां 13,000 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ 19 आईपीएस अधिकारी, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की (सीएपीएफ) की 15 कंपनियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया है। इनमें जिनमें सीआरपीएफ, बीएसएफ और आरएफ शामिल है। इसके साथ ही एआई, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। समुद्र तट पर किसी भी खतरे से निपटने के लिए 500 से ज्यादा लाइफगार्ड और फायर सर्विस कर्मियों को लगाया गया है।


