मां छिन्मस्तिका मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

मां छिन्मस्तिका मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा के सिद्धपीठ मां छिन्मस्तिका मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भी

मां छिन्मस्तिका मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा के सिद्धपीठ मां छिन्मस्तिका मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं का अहले सुबह से ही मां भगवती के दरबार में दर्शन के लिए आने का दौर शुरू हो गया, जो देर संध्या तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने दामोदर व भैरवी नदी के संगम स्थल पर स्नान किया। इसके बाद मां भगवती की पूजा-अर्चना के लिए हाथ में प्रसाद की थाली लेकर घंटों कतार में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार करते रहे। बारी आने के बाद मां छिन्मस्तिका की पूजा कर आशीर्वाद मांगा और नारियल की बलि देकर रक्षा सूत्र भी बंधवाया।

इस दौरान मंदिर परिसर में सैकड़ों बकरों की बलि दी गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि श्रद्धालुओं की कतार मुख्य मंदिर से होकर स्टैंड तक जा पहुंची थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रजरप्पा पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। लेकिन चिलचिलाती धूप के कारण श्रद्धालुओं को खूब परेशानी झेलनी पड़ी। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी थी कि पुलिस और न्यास समिति को भारी मशक्कत झेलनी पड़ी। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसको लेकर जगह जगह पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। मौके पर शुभाशीष पंडा, लोकेश पंडा, असीम पंडा, गुड्डू पंडा मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।