भादो की पहली सोमवारी पर कांवरियो की लगी भीड़
हिन्दुस्तान, भागलपुर
सुल्तानगंज में भाद्र मास की पहली सोमवारी पर कांवरियों की भीड़ देखी गई। लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और अजगैवीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भी भारी संख्या में भक्त पहुंचे। सुल्तानगंज का हर स्थान कांवरियों से भरा हुआ था, जिससे धार्मिक उत्सव का माहौल बन गया।

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। भाद्र मास की पहली सोमवारी को कांवरियों की भीड़ सावन की सोमवारी जैसी लगती रही। जानकारों के अनुसार, सोमवार को लगभग एक लाख से अधिक कांवरिया और श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। कांवरियों का आना निरंतर जारी है। उनकी भीड़ से सुल्तानगंज का चप्पा-चप्पा भरा पड़ा था और कोई स्थान खाली नहीं था। सोमवारी के मौके पर अजगैवीनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर किया।


