श्रावणी मेला : तीसरी सोमवारी आज, एक साथ कई दुर्लभ संयोग

हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर कार्यालय संवाददाताराजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तीसरी सोमवारी पर बाबानगरी में कांवरियों सहित श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने वाला है। इसका अंदाजा म

श्रावणी मेला : तीसरी सोमवारी आज, एक साथ कई दुर्लभ संयोग

देवघर कार्यालय संवाददाता राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तीसरी सोमवारी पर बाबानगरी में कांवरियों सहित श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने वाला है। इसका अंदाजा मेले के 18वें दिन रविवार को कांवरिया पथ से लेकर मेला क्षेत्र में उमड़ी भीड़ को देखकर लगाया जा रहा है। श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। एक साथ कई महत्वपूर्ण तिथियां इस अवसर पर पड़ रही हैं। उसमें श्रावण मास में विशेष महत्व रखने वाला नाग पंचमी तिथि के साथ सिंह संक्रांति भी पड़ रहा है। सिंह संक्रांति पर जहां मासव्यापी बांग्ला श्रावण का समापन हो जाएगा वहीं पुरोहितों की ओर से बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में लगाये जाने वाले दुर्लभ बिल्वपत्र प्रदर्शनी का समापन भी हो जाएगा। तीसरी सोमवारी पर ही मां मनषा की वार्षिक पूजा भी होगी। एक साथ कई दुर्लभ संयोग के कारण ही बाबा मंदिर में सर्वाधिक भीड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थिति यह है कि दूसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर बाबानगरी गेरुआ रंग से पूरी तरह रंगा नजर आया। कांवरिया पथ से लेकर बाबानगरी को जोड़ने वाली सभी सड़कों पर कांवरियों और श्रद्धालुओं की ही भीड़ दिख रही थी। हर कदम बाबानगरी की ओर बढ़ रही थी। शाम होते-होते खासकर कांवरिया पथ में तिल मात्र रखने की जगह नहीं होने जैसी स्थिति नजर आयी। वहीं दूसरी ओर बिहार के आलाधिकारियों से भी देवघर के वरीय अधिकारियों को भीड़ को लेकर मिल रही सूचना भी सही साबित होती दिख रही है। एक अनुमान के अनुसार करीबन 4 लाख कांवरिए और श्रद्धालु तीसरी सोमवारी पर बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए बाबानगरी आ रहे हैं। अगर यह आंकड़ा सच साबित होता है तो राजकीय मेले की पहली और दूसरी सोमवारी पर तीसरी सोमवारी भारी पड़ने वाली होगी। बताते चलें कि मेले की पहली सोमवारी पर 3 लाख 17 हजार 494 जबकि दूसरी सोमवारी पर 3 लाख 69 हजार 449 कांवरियों व श्रद्धालुओं ने कामनालिंग पर जलार्पण किया था। उधर तीसरी सोमवारी को लेकर बाबानगरी में जुट रही भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से भी पुख्ता प्रबंध के दावे किए जा रहे हैं। वहीं पूर्व में लिए गए निर्णयानुसार तीसरी सोमवारी पर भी जलार्पण के लिए भक्तों को शीघ्र दर्शनम कूपन नहीं मिलेगा। भक्तों के सुगम जलार्पण के लिए आंतरिक अरघा, बाह्य अरघा के अलावा माता पार्वती मंदिर के बाहर भी एक अरघा लगाया गया है.

क्या कहते हैं डीसी :-

मेले की तीसरी सोमवारी पर एक साथ कई संयोग के कारण भारी भीड़ की संभावना है। देवघर आने वाले कांवरियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण जैसी चुनौतियों का सामना बिना सजगता नहीं किया जा सकता है। सभी का ध्येय हो श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण करायें। सभी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें, ताकि आने वाले श्रद्धालु राज्य की अच्छी छवि लेकर गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। श्रद्धालुओं की कतार बिना गैप आगे बढ़ते रहे, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। शालीनता व सेवाभाव से श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा व सहयोग मुहैया कराएं।

क्या कहते हैं एसपी :-

क्यू मैनेजमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष रूप से ध्यान रखें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित जलार्पण कराया जा सके और शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न न हो। भीड़ नियंत्रण करने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। सभी ओपी व यातायात ओपी प्रभारी डीएसपी रैंक के ऑफिसर हैं व उनका दायित्व है कि यह देखें कि निर्धारित क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

क्या कहते हैं एसडीओ :-

श्रावणी मेले की दूसरी सोमवारी को लेकर विशेष तौर पर सावधानी बरतते हुए ससयम कतार आगे बढ़ाते हुए अधिकाधिक श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण में सभी तत्पर रहें। बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण की इच्छा रखने वाले स्थानीय लोग बाह्य अरघा से जलार्पण के लिए अहले सुबह से बाबा मंदिर प्रांगण में भीड़ न जुटाएं। पूर्वाह्न 10-11 के बाद सुगम जलार्पण के लिए भक्त बाबा मंदिर प्रांगण पहुंचे। इससे कांवरियों, श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी सुविधा होगी।

रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी, देवघर।

सामान्य प्रश्न

✦तीसरी सोमवारी पर कितने कांवरियों के आने की संभावना है?−
लगभग 4 लाख कांवरियों और श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsश्रावणी मेला : तीसरी सोमवारी आज, एक साथ कई दुर्लभ संयोग