सावन के अंतिम दिन देवाकी बाबाधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सावन माह के अंतिम दिन देवाकी बाबाधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए भक्

घाघरा, प्रतिनिधि। सावन माह के अंतिम दिन शुक्रवार को देवाकी बाबाधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए उत्साह और श्रद्धा के साथ मंदिर परिसर में पहुंचते रहे। भक्तों ने देवों के देव महादेव पर जल,दूध और बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया तथा अपने और परिवार के सुख, शांति, समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर पूरे दिन हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। सावन के अंतिम दिन होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली।
देवाकी बाबाधाम के अलावा क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी सुबह से ही भक्तों की आवाजाही लगी रही। लोगों ने भगवान शिव की विधिवत पूजा कर मनोकामनाएं मांगीं। सावन माह के अंतिम दिन शिवालयों में विशेष धार्मिक माहौल बना रहा और देर तक पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा।


