अजगैवीनाथ मंदिर और शिवालयों में लगी भक्तों की कतार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सुल्तानगंज में सावन के चौथे सोमवारी के दौरान अजगैवीनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 60-70 हजार कांवरियों ने पूजा की। मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्था की। श्रद्धालुओं ने गंगाजल लेकर मनासकामना और जेठौरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए यात्रा की।

अजगैवीनाथ मंदिर और शिवालयों में लगी भक्तों की कतार

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सावन के चौथे सोमवारी को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर सहित शिवालयों में दिनभर पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। जिसमें महिलाओं, कुमारी कन्याओं की भीड़ लगी रही। अजगैवीनाथ मंदिर में प्रातः सरकारी पूजा के बाद दिनभर कांवरियों सहित आम श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा करने के लिए लगी रही। भीड़ नियंत्रित करने में मंदिर प्रबंधन एवं प्रशासन लगी रही। जिससे कांवरिया को पूजा करने में कोई परेशानी नहीं ‌हो रही थी। इसके लिए कांवरियों को रोक-रोक कर मंदिर में प्रवेश कराया गया। अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने बताया कि सावन सोमवारी व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

आज लगभग 60-70 हजार कांवरियों ने अजगैवीनाथ की पूजा अर्चना की। वहीं काफी संख्या में भक्त मनासकामना मंदिर और जेठौरनाथ में पूजा करने के लिए गंगाजल उठाएं। रात बारह बजे से ही मनासकामना मंदिर एवं जेठौरनाथ, गिरवरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने वाले श्रद्धालु जल लेकर प्रस्थान करना प्रारंभ कर दिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअजगैवीनाथ मंदिर और शिवालयों में लगी भक्तों की कतार