विभिन्न समस्याओं को लकर सफाई कर्मचारी संघ का सम्मेलन आयोजित
उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ द्वारा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर एक विशाल सम्मेलन का आयोजन महाराजा अग्रसैन भवन में किया गया। सम्मेलन में सफाई कर्मचारियों ने स्थाई नियुक्तियों, वेतन राशि, और पेंशन लाभ की मांग की। मुख्य अतिथि ने उनकी मांगों का समर्थन किया और मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ द्वारा सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महाराजा अग्रसैन भवन में विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिलेभर के सफाई कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया और अपनी मांगों को समाधान कराने की मांग की। रविवार को शहर के हनुमान धाम स्थित महाराजा अग्रसैन बारातघर में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान सदस्य राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार डा. सुषमा गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, प्रदेश प्रमुख महामंत्री वेदप्रकाश वाल्मीकि, अरविन्द सौदाई तथा घनश्याम पारचा ने भगवान वाल्मीकि और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रवीन कुमार वाल्मीकि ने कहा कि संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाये। उन्हे सातवे वेतन आयोग का लाभ दिया जाये। आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाये। समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाये। वर्ष 2005 से लगे स्थाई कर्मचारियों को पुरानी पेंशन एवं कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को भी पेंशन का लाभ दिया जाये। इस दौरान मुख्य अतिथि डा. सुषमा गोदियाल, ब्रजेश चौधरी ने सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया और कहा कि वह सफाई कर्मचारियों के हितों में कार्य कर रहे है। उनकी मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जायेगा ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रदीप मायूस ने किया। मौके पर जिला महासचिव अश्वनी तेश्वर, राजन पाहिवाल, जितेन्द्र टांक, धर्मेन्द्र कुमार झंझोट, जितेन्द्र कुमार, दीपक बिडला, अमित तेश्वर, दीपक चंद्रा, सचिन तेश्वर, मनीष गहलोत, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


