वीर कुंवर सिंह सेतु से 31 लाख 53 हजार की शराब जब्त
बक्सर में नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतु पर उत्पाद विभाग ने एक कंटेनर से 297 कार्टन शराब की खेप जब्त की। कंटेनर का बाजार मूल्य करीब 31 लाख 53 हजार रुपए है। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला और विभाग मामले की जांच कर रहा है।

हड़कंप उत्पाद विभाग की टीम को देखते चालक वाहन छोड़कर भाग निकला वाहन के नंबर के आधार पर इसके मालिक का पता लगाया जा रहा है फोटो संख्या- 08, कैप्सन- शुक्रवार को बाजार समिति में रखी गई बरामद शराब। बक्सर, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतु से उत्पाद विभाग की टीम ने एक कंटेनर से शराब की खेप जब्त की।
शराब की बरामदगी
कंटेनर से 297 कार्टन (2628 लीटर) शराब बरामद की गई। जिसका बाजार मूल्य करीब 31 लाख 53 हजार रुपए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच सूचना प्राप्त हुई कि शराब की बड़ी खेप आ रही है।
चालक की भागने की घटना
इसपर सख्ती से हर वाहन की जांच की जाने लगी। हर वाहन का स्कैन करने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा था। तभी, एक कंटेनर यूपी से आते ही दिखाई दिया। अचानक सधन जांच देख चालक ने सड़क किनारे कंटेनर खड़ा कर दिया और भाग निकला। इससे वाहनों की लंबी कतार लगने लगी थी।
कंटेनर की जांच
उत्पाद विभाग की टीम पोस्ट पर वाहन लेकर आई। इसके बाद कंटेनर की जांच शुरू की। जांच के दौरान कंटेनर में हरे रंग के प्लास्टिक के ड्रम निकले। जब ड्रम को खोला गया। तब उसके अंदर से कार्टन में शराब की खेप बरामद हुई। सभी शराब हरियाणा की बनी हुई थी। वहीं वाहन के नंबर के आधार पर इसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।
आगे की कार्रवाई
इसके लिए परिवहन विभाग से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। हालांकि उत्पाद विभाग की टीम जांच कर रही है कि कहीं कंटेनर चोरी की तो नहीं है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंटेनर के अंदर से कुछ कागजात बरामद हुआ है। उसके आधार पर अन्य तस्करों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही अन्य तस्कार पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


